{"_id":"69fb411a1b31d47624004984","slug":"bihar-news-matric-pass-youth-dies-by-suicide-body-found-hanging-in-room-bhagalpur-news-c-1-1-noi1518-4248867-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मैट्रिक पास छात्र ने फांसी लगाकर दी जान; कमरे में लटका मिला शव, परिजनों में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मैट्रिक पास छात्र ने फांसी लगाकर दी जान; कमरे में लटका मिला शव, परिजनों में मची चीख-पुकार
Wed, 06 May 2026 08:14 PM IST
भागलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: भागलपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 08:14 PM IST
सार
Bihar News: भागलपुर के ईशाकचक में मैट्रिक पास छात्र गोलू कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने तोड़कर देखा तो वह लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है, कारण स्पष्ट नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
छात्र ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भागलपुर जिले के ईशाकचक थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां एक किशोर छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना भीखनपुर गुमटी नंबर 2 स्थित मिश्रा टोला की है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।
मृतक की पहचान अमर कुमार राय के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोलू ने हाल ही में मैट्रिक की परीक्षा दी थी और उसमें सफल भी हुआ था। परिवार और आसपास के लोगों के लिए यह घटना इसलिए भी हैरान करने वाली है, क्योंकि गोलू पढ़ाई में अच्छा था और उसके भविष्य को लेकर सभी आशान्वित थे।
परिजनों को दरवाजा न खोलने पर हुआ शक
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात गोलू ने परिवार के साथ खाना खाया और इसके बाद अपने कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को शक हुआ। आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
दरवाजा खुलते ही अंदर का दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए। गोलू कुमार पंखे के हुक से फंदे के सहारे लटका हुआ था। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सूचना मिलने के बाद ईशाकचक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- Bihar: जदयू ने सीएम सम्राट चौधरी को सौंपी अपने मंत्रियों की सूची, तीन नए नाम भी; निशांत कुमार मंत्री बनेंगे?
आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिजन भी इस बारे में कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से जांच कर रही है। यह घटना एक बार फिर मानसिक स्वास्थ्य और युवाओं पर बढ़ते दबाव को लेकर सवाल खड़े करती है, हालांकि इस मामले में अभी किसी ठोस कारण की पुष्टि नहीं हुई है।