फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News : funeral rites of martyr Ankit Yadav performed flood situation Navgachiya Bhagalpur bihar

Bihar News : घुटने भर पानी में हुआ जवान अंकित यादव का अंतिम संस्कार, आतंकवादियों की फायरिंग में हुए थे शहीद

Fri, 15 Aug 2025 07:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / भागलपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 15 Aug 2025 07:11 PM IST
सार

Martyr Ankit Yadav : हर कोई इस दृश्य को देखकर ग़मगीन हो रहा था। एक तरफ बाढ़ की विभीषिका और दूसरी तरफ घुटने भर पानी में शहीद जवान अंकित यादव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इस पल के गवाह बने वहां केंद्रीय मंत्री भी उस पल के लिए बेबस दिख रहे थे।

विज्ञापन
Bihar News : funeral rites of martyr Ankit Yadav performed flood situation Navgachiya Bhagalpur bihar
घुटने भर पानी में शहीद का अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर में शहीद जवान अंकित यादव (35) का अंतिम संस्कार किया गया। उनके मासूम पुत्र (4) ने उनके पैतृक गांव रंगरा प्रखंड अंतर्गत चापर उनको मुखाग्नि दी। यह देखकर वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की आँखें नम हो गई। चूंकि उनका पैतृक घर बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है, इसलिए उनका अंतिम संस्कार घुटने तक पानी में किया गया। इस मौके पर वहां पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी मौजूद थे। बाढ़ से घिरे क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने शहीद जवान अंकित यादव का पार्थिव शरीर घुटने तक पानी में गांव में लाया गया। इस दौरान गाड़ी पानी और कीचड़ में फंस गई। फिर पार्थिव शरीर को कंधे पर उठाकर घर लाया गया और पूरे गांव में घुमाया गया। पैतृक गांव रंगरा प्रखंड के चापर में अंकित यादव का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

इस खबर को भी पढ़ें-Independence Day : महादलित टोला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झंडोत्तोलन कार्यक्रम में हुए शामिल
विज्ञापन


 अंकित यादव जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में मंगलवार रात बॉर्डर पर घुसपैठियों के घुसपैठ को नाकाम करते हुए शहीद हो गए थे। सेना के सतर्क जवानों ने पाकिस्तान सेना के बॉर्डर एक्शन टीम (बैट टीम) के हमले को विफल कर दिया, जिसके बाद भारतीय सेना के जवाबी कार्रवाई के बाद बैट दस्ते को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। इस दरमियान दोनों ओर से हो रही फायरिंग में सेना के जवान अंकित यादव वीरगति को प्राप्त हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस खबर को भी पढ़ें-Independence Day: तिरंगा फहराने के बाद सीएम नीतीश ने बिहारवासियों को दिया यह संदेश, लालू राज की भी दिलाई याद

 अंकित यादव के शहीद होने की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। पल दुःख का था लेकिन अंकित यादव की शहादत पर लोग खुद को गौरवान्वित भी महसूस कर रहे थे।  इस गांव में सेना के कई जवान है लेकिन पहली बार इस गांव का एक जवान शहीद हुआ। अंकित यादव 2009 में बिहार रेजीमेंट में बहाल हुए थे उनके और तीनों भाई सेना में रह चुके हैं। अंकित यादव अपने पीछे दो बेटे, पत्नी, माता पिता समेत भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। अंकित यादव 1 महीने पहले ही गांव आये थे और कुछ दिनों तक रहकर फिर ड्यूटी पर चले गए थे। चार दिनों पहले उन्होंने अपने वार्ड सदस्य को फोन किया था और पत्नी का वोटर कार्ड बनाने की भी बात की थी।

                                             

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed