{"_id":"6a1c152888e3c513a00e2cb7","slug":"bihar-news-bihar-chief-minister-samrat-choudhary-arrived-at-bhagalpur-airport-on-sunday-afternoon-bhagalpur-news-c-1-1-noi1518-4342720-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: भागलपुर दौरे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, 84 विकास योजनाओं की सौगात, विक्रमशिला सेतु का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: भागलपुर दौरे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, 84 विकास योजनाओं की सौगात, विक्रमशिला सेतु का किया निरीक्षण
Sun, 31 May 2026 05:09 PM IST
भागलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: भागलपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 05:09 PM IST
सार
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने 203 करोड़ रुपये की 84 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। दौरे के दौरान उन्होंने विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण किया, बेली ब्रिज और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की तथा अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और आगामी श्रावणी मेला की तैयारियों पर उच्च स्तरीय बैठक भी की।
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार की दोपहर भागलपुर पहुंचे, जहां कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद अजय मंडल समेत एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की।
विज्ञापन
इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला सीधे विक्रमशिला सेतु की ओर रवाना हुआ, जहां उन्होंने हाल ही में बने बेली ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य और यातायात व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:26 बजे विक्रमशिला सेतु से रवाना हुए। इस दौरान पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और प्रशासन सतर्क दिखा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: विधायक पप्पू पांडेय की बढ़ीं मुश्किलें! जमीन विवाद केस जांच अब CID के हाथों में, घेरे में कई बड़े नाम
विज्ञापन
203 करोड़ की 84 विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पहले भागलपुर दौरे में जिले को बड़ी सौगात दी। उन्होंने दोपहर 2:30 बजे 203 करोड़ रुपये की 84 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम समाहरणालय में आयोजित हुआ, जहां उन्होंने विकास कार्यों को नई गति देने का संदेश दिया। इन योजनाओं में सड़क, भवन, पेयजल, शिक्षा और आधारभूत संरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं, जिससे भागलपुर के विकास को नई दिशा मिलेगी और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
समीक्षा बैठक में विकास और श्रावणी मेला पर चर्चा
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी की, जिसमें विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। बैठक में सुरक्षा, यातायात और सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार हुआ। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर पहले से पूरी तैयारी कर ली गई थी। इस दौरे को क्षेत्रीय विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।