फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   bihar news banka owner kiling father and brother kild daughter love affair bihar pulice investigation

Bihar: बांका में प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने कर दी बेटी की हत्या, बेटा भी था शामिल; ऐसे खुला मर्डर का राज

Sat, 03 Jan 2026 09:40 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 Jan 2026 09:40 PM IST
सार

Bihar: बांका के चमरैली गांव में प्रेम प्रसंग और सामाजिक बदनामी के डर से अधिवक्ता पिता व बेटे ने नाबालिग बेटी/बहन की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने झूठे अपहरण मामले का खुलासा करते हुए इसे ऑनर किलिंग बताया।

विज्ञापन
bihar news banka owner kiling father and brother kild daughter love affair bihar pulice investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांका जिले के चमरैली गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग और सामाजिक बदनामी के भय में एक अधिवक्ता पिता और उसके बेटे ने मिलकर अपनी ही नाबालिग बेटी/बहन की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। शनिवार की सुबह गांव के नहर से किशोरी का रक्तरंजित शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में यह साफ हो गया है कि हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि घर के अंदर ही अंजाम दी गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए इसे ऑनर किलिंग करार दिया है।

विज्ञापन


अपहरण की झूठी कहानी रचकर प्रेमी को फंसाने की साजिश
हत्या के बाद मामले को भटकाने के उद्देश्य से मृतिका के पिता शशिभूषण ने एक दिन पूर्व बांका टाउन थाना में पड़ोसी गांव मजलिशपुर निवासी शैलेश कुमार पर शादी की नीयत से अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालांकि पुलिस की गहन जांच में यह कहानी पूरी तरह झूठी साबित हुई।
विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर गठित हुई विशेष जांच टीम
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर डीएसपी अमर विश्वास के नेतृत्व में टाउन थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल्स और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस का शक जल्द ही प्रेम प्रसंग और ऑनर किलिंग की ओर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से 250 मीटर दूर नहर में मिला शव
शनिवार की सुबह मृतका का शव उसके घर से करीब 250 मीटर की दूरी पर स्थित नहर से बरामद किया गया। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने मृतिका के घर और आसपास कई स्थानों पर खून के धब्बे पाए, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि हत्या घर के भीतर ही की गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि एक जनवरी की रात मृतका अपने प्रेमी शैलेश यादव से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। परिजनों द्वारा विरोध किए जाने पर उसने घर छोड़कर शादी करने की बात कही थी। इसी बात से आक्रोशित होकर तथा सामाजिक लोक-लज्जा और बदनामी के डर से पिता और भाई ने पहले उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

पढ़ें: चार बच्चों के पिता ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, चंद घंटों में आरोपी को भेजा गया जेल

फोन पर सुनाई दी चीख-पुकार
मृतका के प्रेमी शैलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि एक जनवरी की रात करीब 10:30 बजे उसकी फोन पर बातचीत हो रही थी। बातचीत के दौरान उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए उसे बचाने की गुहार लगाई थी। तभी फोन पर मारपीट और चीख-पुकार की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद अचानक कॉल कट गया।


एफएसएल जांच में चौंकाने वाले खुलासे
एफएसएल टीम के सदस्य पवन प्रजापति और सुनील कुमार ने बताया कि वैज्ञानिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मृतका की हत्या उसके ही कमरे में बेड पर की गई थी। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से बेड, बेडशीट और अन्य सामान जला दिए गए। जांच के दौरान पिता के हाथ में बंधे रक्षा सूत्र पर भी मृतका के खून के नमूने पाए गए।

चाकू बरामद, पिता ने कबूला जुर्म
कड़ाई से पूछताछ के दौरान पिता शशिभूषण झा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घर के भीतर आम के पेड़ के पास जमीन में गाड़ा गया हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed