फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar news-Arms Act Accused Suddenly Jumps into Swollen Chandan River; Constable Left Stunned

बिहार: चांदन नदी में अचानक कूद गया आर्म्स एक्ट का आरोपी, सिपाही भी रह गया सन्न; मचा हड़कंप

Sat, 26 Sep 2026 03:22 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2026 03:22 PM IST
सार

भागलपुर के जगदीशपुर में आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार संतोष यादव पुलिस की पकड़ से निकलकर चांदन नदी की तेज धार में कूद गया। सिपाही किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन आरोपी का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस नदी किनारे उसकी तलाश कर रही है।
 

विज्ञापन
Bihar news-Arms Act Accused Suddenly Jumps into Swollen Chandan River; Constable Left Stunned
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया आर्म्स एक्ट का आरोपी पुलिस की पकड़ से निकलकर चांदन नदी की तेज धार में कूद गया आरोपी के नदी में छलांग लगाते ही पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


हथियार के साथ गिरफ्तार हुआ था आरोपी
जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोतहदीपुर गांव निवासी संतोष यादव को पुलिस ने हथियार के साथ पकड़ा था। पुलिस के मुताबिक, उसके पास से एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम उसे लेकर चांदन नदी के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान आरोपी अचानक सिपाही के साथ ही नदी की उफनती धार में कूद गया।
विज्ञापन


नदी में छलांग लगाते ही मचा हड़कंप
अचानक हुई इस घटना से पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। नदी की तेज धारा में आरोपी के छलांग लगाने के बाद कुछ देर तक उसे खोजने की कोशिश की गई। बताया गया कि सिपाही किसी तरह नदी से बाहर निकल आया, लेकिन संतोष यादव का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को अनहोनी की आशंका
इधर, आरोपी के नदी में लापता होने की सूचना मिलते ही उसके परिजन भी परेशान हो गए। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बताया कि संतोष यादव को पुलिस पकड़कर ले गई थी और बाद में उसके नदी में कूदने की जानकारी मिली।


पुलिस ने शुरू की तलाश
पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। नदी के किनारे भी छानबीन की गई और उसके पास से बरामद देसी कट्टा व कारतूस को जब्त कर लिया गया है। पुलिस संतोष यादव के खिलाफ दर्ज मामलों की भी जानकारी जुटा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि तेज बहाव वाली चांदन नदी में छलांग लगाने के बाद संतोष यादव कहां गया? पुलिस की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed