Bihar: स्कूल गईं पर घर नहीं लौटीं जिया-सोनाक्षी, पुराने अपहरण केस ने बढ़ाई चिंता; किडनी रैकेट का कनेक्शन?
Bihar: भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र से स्कूल गईं दसवीं की छात्राएं जिया और सोनाक्षी 9 दिनों से लापता हैं। पुलिस पुराने किडनी रैकेट अपहरण कांड के एंगल से जांच कर रही है, परिजन सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भागलपुर से एक ऐसी खबर जिसने हर मां-बाप की नींद उड़ा दी है। स्कूल गईं दो नाबालिग छात्राएं वापस नहीं लौटीं। न कोई सुराग, न कोई कॉल। अब इस रहस्यमयी गुमशुदगी में एक पुराने किडनी रैकेट अपहरण कांड की एंट्री ने पुलिस और परिजनों की चिंता और बढ़ा दी है।
दरअसल, बबरगंज थाना क्षेत्र से लापता जिया और सोनाक्षी मिरजानहाट स्थित सरयू देवी मोहनलाल बालिका उच्च विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्राएं हैं। दोनों पिछले 9 दिनों से लापता हैं। इसी बीच पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। सितंबर 2025 में इसी स्कूल की एक छात्रा खुशी शर्मा के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। आरोप है कि उसकी ही सहेली ने साजिश रचकर उसे बहला-फुसलाकर भागलपुर जंक्शन लाया और एक महिला के हवाले कर दिया।
बताया गया कि खुशी को नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया, फिर यूपी ले जाकर उसकी किडनी बेचने की कोशिश की गई। मारपीट और धमकियों के बीच कहा गया कि शोर मचाया तो किडनी निकाल दी जाएगी। किसी तरह जान बचाकर खुशी पटना पहुंची और अपने परिवार तक लौटी।
पढे़ं; भागलपुर में 19 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप
अब उसी पुराने कांड की परछाईं जिया और सोनाक्षी की गुमशुदगी पर पड़ती दिख रही है। इधर, पुलिस ने स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा सोहाना से पूछताछ की, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बाद में पुलिस सोहाना को बबरगंज थाना ले गई। इसी दौरान सोनाक्षी की मां रेणु देवी ने गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि थाना प्रभारी ने उन्हें धमकाया और कहा कि ज्यादा बोलोगी तो मार देंगे।
इधर, लापता छात्राओं के परिजन पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय पर कार्रवाई होती, तो आज बेटियां घर में होतीं। वहीं हिरासत में ली गई छात्रा के पिता प्रदीप शर्मा ने कहा कि उनकी बेटी निर्दोष है और उसे फंसाया जा रहा है। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद गुलाम ने कहा कि ये हमारी छात्राएं हैं, बस सुरक्षित वापस आ जाएं। पूरा स्कूल उनके लिए दुआ कर रहा है।