फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar Gopal Mandal said to the BJP MLA bull after revealing the threat of life

बिहार: जान का खतरा बताने पर जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने भाजपा एमएलए को कहा ‘बैल’

Sun, 24 Jan 2021 03:14 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 24 Jan 2021 03:14 PM IST
विज्ञापन
Bihar Gopal Mandal said to the BJP MLA bull after revealing the threat of life
गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार में दो विधायक एक दूसरे के जान के दुश्मन बन बैठे हैं। मामला इतना बढ़ गया है कि भागलपुर जिले के बिहपुर से भाजपा के विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने गोपालपुर से जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। शैलेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी जान को नरेंद्र कुमार से खतरा है। उन्होंने पुलिस मुख्यालय से खुद को सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार भी लगाई है।

विज्ञापन

धमकी भरा ऑडियो वायरल होने पर की शिकायत

दरअसल, अभी कुछ दिन पहले बिहपुर से भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र और गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल के बीच बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें गोपाल मंडल शैलेंद्र को धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो वायरल होने पर गोपाल मंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा विधायक को अपना छोटा भाई कहते हुए सफाई पेश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानूनी कार्रवाई की मांग की

इस मामले पर भाजपा विधायक शैलेंद्र ने पुलिस मुख्यालय में आईजी के नाम एक शिकायत पत्र लिखा। इसमें उन्होंने लिखा कि विधायक नरेंद्र कुमार ने उन्हें कॉल कर धमकी दी थी कि वह बिहपुर विधानसभा क्षेत्र तक ही सीमित रहें। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में जो भाजपा का कार्यालय है, वहां प्रवेश न करें। बिहपुर विधायक ने गोपालपुर विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

गोपाल मंडल ने दी सफाई

उन्होंने पुलिस मुख्यालय को पत्र के साथ ही ऑडियो क्लिप भी भेज दिया है। इस पर गोपाल मंडल ने बिहपुर विधायक पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि "बैल को कोई मारकर क्या करेगा, उसमें क्या गुणवत्ता है?'' उन्होंने आगे कहा कि  "चुनाव के समय वह बिना गार्ड के एक ही गाड़ी से घूमते थे। उनको अपना सिक्योरिटी बढ़ाना है, इसलिए ऐसी बात कह रहे हैं। हम तो उनसे माफी मांगने के लिए भी तैयार थे। अगर कोई बात होती तो उनको मुझसे बात करनी चाहिए थी।'' भागलपुर डीआईजी सुजीत कुमार ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed