फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar: Four children of the same family drowned in the Ganga river in Bhagalpur two died and two were admitted

Bihar: भागलपुर में एक ही परिवार के चार बच्चे गंगा नदी में डूबे, दो की मौत व दो भर्ती; परिवार में पसरा मातम

Mon, 20 Oct 2025 04:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 20 Oct 2025 04:46 PM IST
सार

Bihar News: मरने वालों में मुर्तजा का एक बेटा और एक भतीजी शामिल हैं। दोनों मृत बच्चों की पहचान मुस्तफापुर निवासी मोहम्मद मुर्तजा के पुत्र समी अहमद (9 वर्ष) और मोहम्मद टिंकू की पुत्री नजमा खातून (9 वर्ष) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Bihar: Four children of the same family drowned in the Ganga river in Bhagalpur two died and two were admitted
दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र के कुप्पा घाट पर सोमवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान चार बच्चे डूब गए। इनमें से दो की मौत हो गयी। जबकि दो बच्चों का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि चारों भाई बहन एक ही परिवार से हैं। इस दर्दनाक हादसे के कारण परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन


दो बच्चे की मौत, दो इलाजरत
बरारी थाना क्षेत्र स्थित कुप्पा घाट पर स्नान करने गए चारों बच्चे गहरे पानी में चले गए। और ये बच्चे पानी में डूबने लगे। इस बीच परिजनों की सूचना मिलने पर  मौके पर मौजूद गोताखोरों ने 2 बच्चों को जान पर खेलकर किसी तरह बचा लिया। जबकि गहरे पानी में जाने के कारण 2 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी्। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को चारों बच्चे एक ही मदरसा से पढ़कर घर लौटे। इसके बाद बच्चों के पिता मोहम्मद मुर्तजा अपने तीनों पुत्र और एक भतीजी लेकर गंगा स्नान कराने के लिए कुप्पाघाट पहुंचे थे।
विज्ञापन


नहाने के क्रम में देखते-देखते पानी के तेज बहाव में चारों बच्चे एक-एक कर बह गए। इस बीच स्थानीय गोताखोरों ने किसी तरह दो बच्चों को गंगा नदी से बाहर निकाल लिया। लेकिन 2 बच्चे गहरे पानी में चले गए। ये दोनों बच्चे करीब आधे घंटे तक पानी में डूबे रहे। इससे उन दोनों दर्दनाक मौत हो गयी।  वहीं अन्य दो बच्चे को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला गया।  स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: Bihar: भाजपा के आरके सिंह ने सम्राट, अनंत समेत इन प्रत्याशियों के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- इन्हें वोट न दें


मरने वालों में मुर्तजा का एक बेटा और एक भतीजी शामिल हैं। दोनों मृत बच्चों की पहचान मुस्तफापुर निवासी मोहम्मद मुर्तजा के पुत्र समी अहमद (9 वर्ष) और मोहम्मद टिंकू की पुत्री नजमा खातून (9 वर्ष) के रूप में हुई है। इस बीच पानी से जिंदा निकाले गए दो बच्चों को  मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक नजमा खातून की मां ने बताया कि ये सभी बच्चे मदरसा में पढ़ने गए थे। वहां से लौटने पर मोहम्मद मुर्तजा अपने बेटों के साथ मेरी बेटी को भी नहाने के लिए गंगा नदी घाट पर ले गए थे। 

इस दौरान पानी के तेज बहाव में चारों बच्चे बह गए।  मृतका की मां ने बताया कि छह माह पहले उसके पति की भी मौत हो गयी है। उसकी तीन बेटियां है। इनमें एक बेटी की मौत हो गयी। इधर बरारी के कुप्पाघाट पर हुए हादसे की सूचना मिलते ही बरारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। और दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed