{"_id":"67d2cebd47e6c210fd0c055d","slug":"bihar-dm-and-ssp-conducted-a-flag-march-in-bhagalpur-regarding-holi-and-juma-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली और जुमा एक साथ: भागलपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, डीएम और SSP ने किया फ्लैग मार्च; अलर्ट पर प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली और जुमा एक साथ: भागलपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, डीएम और SSP ने किया फ्लैग मार्च; अलर्ट पर प्रशासन
Thu, 13 Mar 2025 05:55 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 13 Mar 2025 05:55 PM IST
सार
Bihar: डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब होली और रमजान एक साथ मनाए जा रहे हैं। प्रशासन पूरी तरह तैयार है। जिलेभर में 600 से अधिक स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 50 से ज्यादा क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया दल) टीमें सतर्क रहेंगी।
विज्ञापन
पुलिस का फ्लैग मार्च
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली और रमजान एक ही दिन पड़ने के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है। गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हृदयकांत के नेतृत्व में पुलिस बल ने पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया।
यह फ्लैग मार्च स्टेशन चौक से शुरू होकर तातारपुर चौक, परबत्ती चौक, साहेबगंज चौक, नाथनगर चौक, विश्वविद्यालय चौक, सराय चौक, नया बाजार चौक होते हुए पुलिस लाइन में समाप्त हुआ। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या माहौल बिगाड़ने की कोशिश को सख्ती से कुचला जाएगा।
सोशल मीडिया पर कड़ी नजर
अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर नियंत्रण रखने के लिए सोशल मीडिया की विशेष निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उपद्रवियों को सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी
भागलपुर के संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी के जरिए 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है, खासतौर पर धार्मिक स्थलों और प्रमुख बाजारों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
ये भी पढ़ें: होली और रमजान को लेकर प्रशासन की खास तैयारी, चप्पे-चप्पे पर रहेगा पहरा, ड्रोन से होगी निगरानी
600 से अधिक जगहों पर तैनात पुलिस बल
डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब होली और रमजान एक साथ मनाए जा रहे हैं। प्रशासन पूरी तरह तैयार है। जिलेभर में 600 से अधिक स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 50 से ज्यादा क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया दल) टीमें सतर्क रहेंगी।
बाहरी पुलिस बल भी तैनात
एसएसपी हृदयकांत ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसएसबी कंपनियों सहित अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया है।