Crime: बांका में शराब माफिया ने उत्पाद विभाग की टीम पर किया हमला; पुलिस अधिकारी और ड्राइवर समेत पांच लोग घायल
Banka Crime: छापामारी का नेतृत्व कर रहे एसआई गौरीशंकर ने बताया कि उनकी टीम में कुल 10 पुलिसकर्मी थे। उनमें से पांच लोग गंभीर घायल हो गए हैं। सभी का उपचार बांका सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बांका में उत्पाद टीम का छापामारी दल को मंगलवार देर रात शराब की सूचना मिलने पर छापामारी करने गया था। इस दौरान उन्हें ग्रामीणों का भारी विरोध झेलना पड़ा। वहीं, शराब माफिया और असामाजिक तत्वों ने मिलकर उत्पाद विभाग की टीम के वाहन पर जमकर पथराव करना शुरू कर दिया।
दरअसल, उत्पाद विभाग के अधीक्षक के निर्देश पर फुल्लीडूमर थाना क्षेत्र के भितिया गांव के पास गोरायडीह गांव में छापामारी के लिए गई थी। जहां से शराब माफिया और ग्रामीणों ने मिलकर भारी संख्या में हरवे हथियार के साथ इन्हें खदेड़ा तो उत्पाद टीम भागने लगी। उसके बाद आगे के गांव गोबरदहा में सक्रिय शराब माफियाओं की टोली ने उत्पाद विभाग की टीम के वाहनों को आगे से रास्ते ब्लॉक करते हुए रोक दिया और पथराव करने लगे। इस दौरान पत्थर लगने से ड्राइवर अनियंत्रित हो गया और वाहन भी पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
छापामारी का नेतृत्व कर रहे एसआई गौरीशंकर ने बताया कि उनकी टीम में कुल 10 पुलिसकर्मी थे। उनमें से पांच लोग गंभीर घायल हो गए हैं। सभी का उपचार बांका सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। ड्यूटी पर तैनात डॉ. सौरभ कुमार सुमन ने बताया कि सबसे अधिक चोट ड्राइवर सुनील कुमार यादव को लगी है, जिसको प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ड्राइवर सुनील यादव बांका थाना के बलियामहरा गांव के रहने वाले हैं। उसे सिर में गंभीर चोट लगी है। वहीं, एसआई गौरीशंकर समेत अन्य सिपाही शिल्पा कुमारी, आरती और चंदन कुमार का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही बांका डीएसपी विपिन बिहारी बांका सदर अस्पताल पहुंचे। वहां घटना की जानकारी ली और उन्होंने कहा कि उत्पाद विभाग की टीम छापामारी करने गई थी, जहां छापामारी के दौरान शराब माफियाओं ने हमला कर दिया। इस हमले में पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जांच की जा रही है फुल्लीडूमर गांव में पुलिस बल भेज कर दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।