फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar Congress leader Sadanand Singh passes away, Bhagalpur kahalgaon mla

बिहार: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सदानंद सिंह का निधन, भागलपुर के कहलगांव से नौ बार बने थे विधायक

Wed, 08 Sep 2021 10:48 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 08 Sep 2021 10:48 AM IST
सार

बिहार के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सदानंद सिंह का आठ सितंबर 2021 को निधन हो गया। वे भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा से वे नौ बार विधायक रहे थे।

विज्ञापन
Bihar Congress leader Sadanand Singh passes away, Bhagalpur kahalgaon mla
सदानंद सिंह

विस्तार

बिहार के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सदानंद सिंह का आठ सितंबर 2021 को निधन हो गया। वे भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा से वे नौ बार विधायक रहे। सदानंद सिंह बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे। बताया जा रहा है कि वे पिछले दो माह से बीमार थे। पटना के अस्पताल में भर्ती थे। सदानंद सिंह के निधन के बाद से बिहार के राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने सदानंद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें पिता तुल्य बताया। उन्होंने लिखा कि बिहार के सर्वमान्य नेता, कांग्रेस के योद्धा, मेरे पिता तुल्य सदानंद सिंह का आज स्वर्गवास हो गया । एक राजनीतिक युग का अवसान हुआ ।आपका हंसता हुआ चेहरा हमेशा याद आएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। एवं उनके परिवार को इस असहनीय दुःखद घड़ी को सहने की शक्ति दे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी यादव और जीतन राम मांझी ने भी किया ट्वीट 
सदानंद सिंह के निधन पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सदानंद सिंह के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। उनका लंबा सामाजिक-राजनीतिक अनुभव रहा। वो एक कुशल राजनेता थे। ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। वहीं जीतन राम मांझी ने सदानंद सिंह को अपना पुराना साथी बताया। मांझी ने लिखा कि  आज मेरे पुराने साथी ने मेरा साथ छोड़ दिया। सदानंद बाबू हमें छोडकर चले गए। ईश्वर उनके आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed