बिहार: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सदानंद सिंह का निधन, भागलपुर के कहलगांव से नौ बार बने थे विधायक
बिहार के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सदानंद सिंह का आठ सितंबर 2021 को निधन हो गया। वे भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा से वे नौ बार विधायक रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सदानंद सिंह का आठ सितंबर 2021 को निधन हो गया। वे भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा से वे नौ बार विधायक रहे। सदानंद सिंह बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे। बताया जा रहा है कि वे पिछले दो माह से बीमार थे। पटना के अस्पताल में भर्ती थे। सदानंद सिंह के निधन के बाद से बिहार के राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने सदानंद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें पिता तुल्य बताया। उन्होंने लिखा कि बिहार के सर्वमान्य नेता, कांग्रेस के योद्धा, मेरे पिता तुल्य सदानंद सिंह का आज स्वर्गवास हो गया । एक राजनीतिक युग का अवसान हुआ ।आपका हंसता हुआ चेहरा हमेशा याद आएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। एवं उनके परिवार को इस असहनीय दुःखद घड़ी को सहने की शक्ति दे।
बिहार के सर्वमान्य नेता , कांग्रेस के योद्धा,मेरे पिता तुल्य सदानंद सिंह जी का आज स्वर्गवास हो गया ।
— Dr. Madan Mohan Jha (@DrMadanMohanJha) September 8, 2021
एक राजनीतिक युग का अवसान हुआ ।आपका हँसता हुआ चेहरा हमेशा याद आएगा।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे
एवं उनके परिवार को इस असहनीय दुःखद घड़ी को सहने की शक्ति दे।
ॐ शान्ति pic.twitter.com/RPsuIGp3JZ
तेजस्वी यादव और जीतन राम मांझी ने भी किया ट्वीट
सदानंद सिंह के निधन पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सदानंद सिंह के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। उनका लंबा सामाजिक-राजनीतिक अनुभव रहा। वो एक कुशल राजनेता थे। ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। वहीं जीतन राम मांझी ने सदानंद सिंह को अपना पुराना साथी बताया। मांझी ने लिखा कि आज मेरे पुराने साथी ने मेरा साथ छोड़ दिया। सदानंद बाबू हमें छोडकर चले गए। ईश्वर उनके आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।