Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar Bhagalpur News Youth dies after being hit by train Indian Railways

Bihar: यहां दर्दनाक रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत; घर से इस काम के लिए निकला था

Sun, 18 Jan 2026 05:28 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Sun, 18 Jan 2026 05:28 PM IST
सार

भागलपुर–जमालपुर रेलखंड पर नाथनगर के पुरानी सराय गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन
Bihar Bhagalpur News Youth dies after being hit by train Indian Railways
भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर हादसा घटित होने से युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना नाथनगर थाना क्षेत्र के पुरानी सराय गांव के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

मृतक की पहचान पुरानी सराय निवासी घोलटी मंडल के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, मनीष कुमार सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

मृतक के पिता घोलटी मंडल ने बताया कि मनीष परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था और घर की उम्मीदों का सहारा था। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक की लहर फैल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही नाथनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



ये भी पढ़ें- Bihar Daroga Exam 2026: बिहार दरोगा अभ्यर्थियों के लिए आज खास दिन, BPSSC दो शिफ्टों में ले रही परीक्षा

इधर, स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इस रेलखंड पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। लोगों ने रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, चेतावनी बोर्ड लगाने और जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके। यह हादसा एक बार फिर रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा और सतर्कता की गंभीर जरूरत को उजागर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed