फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar: 2 notorious criminals of Bhagalpur expelled from the district, will now report to Rajaun police station

Bihar: भागलपुर के दो कुख्यात अपराधी जिला बदर, अब रजौन थाना में देंगे हाजिरी; आगामी चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त

Wed, 30 Jul 2025 06:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 30 Jul 2025 06:06 PM IST
सार

Bihar: दोनों अपराधियों पर बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम की धारा 3 के तहत कार्रवाई की गई है। नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने इस आदेश के अनुपालन के लिए बांका जिले के पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है।

विज्ञापन
Bihar: 2 notorious criminals of Bhagalpur expelled from the district, will now report to Rajaun police station
भागलपुर के दो कुख्यात अपराधी जिला बदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर भागलपुर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को प्रशासन ने दो कुख्यात अपराधियों कामदेव यादव और गौरव यादव उर्फ बोतल यादव को जिला बदर कर दिया है।

विज्ञापन

जिला दंडाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अदालत द्वारा पारित आदेश में कहा गया है कि दोनों अपराधियों को भागलपुर जिले की सीमा से बाहर रहना होगा। इसके साथ ही अब उन्हें बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में प्रतिदिन दो बार सुबह नौ से ग्यारह बजे और शाम पांच से सात बजे के बीच थाने में हाजिरी देनी होगी। उपस्थिति दर्ज कराने के साथ उन्हें अपनी गतिविधियों की जानकारी संबंधित थानाध्यक्ष को देनी होगी।

विज्ञापन

गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा करारी गांव निवासी कामदेव यादव, पिता गणेश यादव, का आपराधिक इतिहास बेहद गंभीर रहा है। उसके खिलाफ गोपालपुर थाना में कुल 14 आपराधिक मामले और दो सनहा दर्ज हैं। वहीं, खरिक थाना क्षेत्र के नया टोला भवनपुरा निवासी गौरव यादव उर्फ बोतल यादव के खिलाफ कुल 12 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें रेलवे थाना नवगछिया में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामला, खरिक थाना में नौ मामले और नदी थाना में तीन मामले शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: गिरती कानून व्यवस्था और बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म को लेकर NSUI में गुस्सा, CM के खिलाफ जताया रोष

दोनों अपराधियों पर बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम की धारा 3 के तहत कार्रवाई की गई है। नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने इस आदेश के अनुपालन के लिए बांका जिले के पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है। साथ ही रजौन थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि वे दोनों आरोपियों की उपस्थिति की साप्ताहिक छायाप्रति रिपोर्ट संबंधित थाने और नवगछिया पुलिस अधीक्षक को नियमित रूप से भेजें।

भागलपुर और नवगछिया क्षेत्रों में बढ़ते अपराध और अपराधियों के कारण आमजन में व्याप्त भय को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन का मानना है कि संगठित अपराध, आपराधिक गिरोह और भय फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर ही कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकता है।

इस कदम को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनविश्वास बहाल करने की दिशा में एक ठोस पहल माना जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और कानून का राज कायम रखने के लिए हर संभव कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed