फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: NSUI angry over deteriorating law and order and rape of girls

Bihar: गिरती कानून व्यवस्था और बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म को लेकर NSUI में गुस्सा, CM के खिलाफ जताया रोष

Wed, 30 Jul 2025 06:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 30 Jul 2025 06:00 PM IST
सार

Bihar: प्रदर्शन के बाद आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह घटना केवल एक बच्ची के साथ अन्याय नहीं, बल्कि पूरे समाज और मानवता पर हमला है। दलितों और महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराध इस बात का प्रमाण हैं कि बिहार में अब कानून का कोई भय नहीं रह गया है।

विज्ञापन
Bihar: NSUI angry over deteriorating law and order and rape of girls
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में कानून व्यवस्था और बच्चियों के साथ हो रहे यौन अपराधों को लेकर एनएसयूआई (NSUI) ने बुधवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मुजफ्फरपुर के सरैयागंज टॉवर चौक पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। 

विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार कर्ण ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं और प्रदेश की कानून व्यवस्था आईसीयू में पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि चंद अधिकारी ही पूरे बिहार को चला रहे हैं। हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं रोजाना हो रही हैं।
विज्ञापन


पढे़ं: जल निकासी व्यवस्था का पथ निर्माण मंत्री ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य कर्ण ने कहा कि हाल ही में औराई में एक दलित नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। बावजूद इसके अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि ऐसी ही घटना दोबारा सामने आ गई। उन्होंने कहा कि पुलिस शराबबंदी के नाम पर दिनभर इधर-उधर दौड़ती रहती है लेकिन महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

प्रदर्शन के बाद आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह घटना केवल एक बच्ची के साथ अन्याय नहीं, बल्कि पूरे समाज और मानवता पर हमला है। दलितों और महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराध इस बात का प्रमाण हैं कि बिहार में अब कानून का कोई भय नहीं रह गया है।

उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तत्काल नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर बिहार की राजधानी मुजफ्फरपुर अब 'रेप कैपिटल' बनता जा रहा है, जो बेहद शर्मनाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed