{"_id":"63f8b04fce343f32a70d0109","slug":"bhagalpur-uproar-over-installation-of-statue-of-bhimrao-ambedkar-in-bhagalpur-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhagalpur: भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर बवाल, लोगों ने कहा- जगह नहीं मिली तो आंदोलन करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhagalpur: भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर बवाल, लोगों ने कहा- जगह नहीं मिली तो आंदोलन करेंगे
Fri, 24 Feb 2023 06:10 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 24 Feb 2023 06:10 PM IST
सार
बिहार में भागलपुर जिले के नगर निगम में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर घमासान मचा हुआ है। नगर आयुक्त ने रात के समय प्रतिमा रखने पर आपत्ति जताई। ऐसे में लोगों ने कहा, प्रतिमा से उनकी भावनाएं जुड़ी हैं, कुछ गड़बड़ हुआ तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
प्रतिमा स्थापित करने को लेकर बवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भागलपुर के नगर निगम परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लाई गई है, जिसको लेकर शुक्रवार को निगम में घमासान मच गया। निगम परिसर में जिस जगह पर प्रतिमा रखी गई है, वहां भवन निर्माण का कार्य होना है। इस वजह से नगर आयुक्त योगेश कुमार सागर ने वहां से प्रतिमा हटाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि प्रतिमा आज दिन के वक्त आने वाली थी, जबकि लोगों ने उसे निगम परिसर के भीतर रात 12 बजे के करीब लाकर रख दिया। वहीं, शुक्रवार सुबह नगर आयुक्त के आने के बाद उन्होंने प्रतिमा इस प्रकार बाहर रखने का कारण पूछा तो सभी की बोलती बंद हो गई। उसके बाद नगर आयुक्त ने प्रतिमा को अशोक सभागार में फिलहाल रखने के लिए आदेश दे दिया।
विज्ञापन
दलित समुदाय में गुस्सा...
वहीं, नगर आयुक्त के इस आदेश से प्रतिमा निर्माण समिति और दलित समुदाय के लोगों ने आपत्ति जाहिर करते हुए नगर आयुक्त को बाबा साहब की प्रतिमा के लिए जगह सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संविधान के निर्माता हैं और उनके लिए यह भावनात्मक विषय है। अगर निगम परिसर के भीतर उन्हें जगह नहीं मिली तो वे लोग आंदोलन करेंगे। इसको लेकर प्रतिमा निर्माण समिति नगर निगम पहुंची, लेकिन नगर आयुक्त से बातचीत नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
वहीं, समिति का कहना है कि अगर प्रतिमा को सही स्थान नहीं दिया गया तो वे लोग आंदोलन करेंगे। लोगों ने बीजेपी कार्यकारिणी अध्यक्ष संतोष कुमार के समक्ष अपनी बातों को रखा और वह लोग नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे। हालांकि, उस वक्त नगर आयुक्त अपने दफ्तर में नहीं थे। वहीं, सीटी मैनेजर ने प्रतिमा को फ़िलहाल उसी जगह रखने को कहा है, जबकि नगर आयुक्त के निर्णय के बाद ही पूरी बात सामने आ पाएगी। फिलहाल, निगम में कार्यरत एक गार्ड को सस्पेंड किया गया है।