{"_id":"65b1fb930cb44e6811074c5b","slug":"bhagalpur-two-including-matriculation-student-were-shot-at-platform-number-one-of-nathnagar-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर डबल मर्डर: भागलपुर में मैट्रिक के छात्र समेत दो को नाथनगर के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर डबल मर्डर: भागलपुर में मैट्रिक के छात्र समेत दो को नाथनगर के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गोली मारी
Thu, 25 Jan 2024 11:42 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:42 AM IST
सार
बिहार के भागलपुर जिले में मैट्रिक के छात्र सहित एक और युवक को गोली मारी गई है। इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
स्टेशन पर डबल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भागलपुर में अपराधियों के मनोबल इतने बढ़ गए हैं कि बुधवार देर रात नाथनगर रेलवे स्टेशन पर मैट्रिक के छात्र सहित दो युवकों को गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना देर रात लगभग 9:45 की बताई जा रही है। जहां नाथनगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मैट्रिक के छात्र का शव मिला तो वहीं मायागंज अस्पताल में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
बता दें कि प्लेटफॉर्म एक नंबर पर मैट्रिक के छात्र ललमटिया थाना क्षेत्र के कुंडी टोला निवासी स्वर्गीय बबलू साह के पुत्र प्रिंस कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वहीं, उसके साथ रहे नूरपुर निवासी युवक शेखर कुमार को भी गोली मार दी गई। वहीं, शेखर की मायागंज में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस सहित नाथनगर थाना पुलिस व ललमटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। घटना की जानकारी मृतक के परिजन को भी मिली, जिसके बाद मृतक की मां और मामा घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, घटना के बाद परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
वहीं, मृतक प्रिंस की मां ने बताया कि प्रिंस लगभग 9:15 बजे घर से खाना खाकर यह कहकर निकला था कि थोड़ी देर में घूम कर आते हैं। कुछ ही देर बाद पता चला कि उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। किसी से कोई भी दुश्मनी नहीं थी, प्रिंस इस बार मैट्रिक का एग्जाम देने वाला था। जब से प्रिंस के पिता का देहांत हुआ है, तब से मैं ही मनहरी की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करती हूं।
विज्ञापन
नाथनगर थाना प्रभारी राजरतन ने बताया कि प्लेटफॉर्म के बीच रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा था। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे हैं। शरीर के पीछे हिस्से में पीठ की तरफ गोली मारी गई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के उपरांत ही यह कंफर्म हो जाएगा की गोली है या किसी और चीज से हत्या हुई है। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।