{"_id":"67443f4c7faba8c8a1096ce2","slug":"bhagalpur-news-violent-clash-over-land-dispute-attack-with-sharp-weapon-one-person-died-3-others-injured-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जमीन विवाद में हिंसक झड़प, धारदार हथियार से हमला; एक व्यक्ति की मौत, छह अन्य लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जमीन विवाद में हिंसक झड़प, धारदार हथियार से हमला; एक व्यक्ति की मौत, छह अन्य लोग घायल
Mon, 25 Nov 2024 02:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 25 Nov 2024 02:41 PM IST
सार
Bhagalpur News: सबौर थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि यह मामला जमीन विवाद का है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि हम मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भागलपुर के सबौर थानाक्षेत्र के महेशपुर इलाके में जमीन विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया, जब खेत में पटवन के दौरान दो पक्षों में धारदार हथियारों से संघर्ष हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान अनुरुद्ध मंडल (51) के रूप में हुई है। घायल बुद्धिनाथ मंडल, उनके तीन बेटे सरवन कुमार (19), सचिन कुमार (22) और संदीप कुमार (19) के अलावा अन्य परिजनों का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
कैसे हुई घटना?
मृतक के परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह बुद्धिनाथ मंडल अपने परिजनों के साथ महेशपुर बहियार स्थित खेत पर पटवन करने पहुंचे थे। उसी दौरान, दूसरे पक्ष के सिकंदर मंडल और उनके तीन बेटे राजा कुमार और प्रमोद कुमार पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही बुद्धिनाथ मंडल अपने खेत पहुंचे, उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। हमले के दौरान जब अन्य परिजन बचाने पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल अनुरुद्ध मंडल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सचिन कुमार की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
जमीन विवाद बना झगड़े की वजह
मामले की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि विवाद की जड़ जमीन का कब्जा है। आरोप है कि सिकंदर मंडल अपने पक्ष में जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहता था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी झगड़ा हो चुका है। इधर, घटना के बाद मृतक के परिजन और घायल परिवार के सदस्य सदमे में हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि खेत में पटवन करने जाना एक सामान्य प्रक्रिया थी, लेकिन दूसरा पक्ष जानबूझकर हमला करने के लिए पहले से तैयार था।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
सबौर थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि यह मामला जमीन विवाद का है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि हम मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर प्रशासन को पहले से सतर्क होना चाहिए था, क्योंकि दोनों पक्षों के बीच विवाद लंबे समय से चल रहा था।
अस्पताल में घायलों का इलाज जारी
मायागंज अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। सचिन कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है। चिकित्सकों ने कहा कि अन्य घायलों की स्थिति स्थिर है, लेकिन गंभीर चोटें आई हैं।