फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bhagalpur News: Villagers beat up a teacher accused of molesting a student and handed him over to police

Bihar: शिक्षा के मंदिर में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार, ग्रामीणों ने शिक्षक को पीटकर पुलिस को सौंपा; जानें

Sat, 08 Feb 2025 07:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 08 Feb 2025 07:56 PM IST
सार

Bhagalpur News: पुलिस ने बताया कि शिक्षक को हिरासत में रखा गया है। लेकिन अभी तक किसी के द्वारा लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवायी गई है। छेड़खानी के मामले को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने भी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर मामले से अवगत करा दिया।

विज्ञापन
Bhagalpur News: Villagers beat up a teacher accused of molesting a student and handed him over to police
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भागलपुर जिला के गोराडीह थाना क्षेत्र स्थित आदर्श मध्य विद्यालय गंगा करहरिया में पढ़ने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ एक शिक्षक द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। इस घटना ने शिक्षा के मंदिर में एक गुरु शिष्य की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया।

विज्ञापन

 
ग्रामीणों का आरोप है कि बीपीएससी से आए शिक्षक ने एक नाबालिग छात्रा से बाथरूम में छेड़खानी की। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ विद्यालय पहुंच गई और हंगामा करते हुए उक्त शिक्षक को पकड़कर गांव ले आए। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलने पर गोराडीह पुलिस मौके पर पहुंची। फिर आरोपी शिक्षक को ग्रामीणों से छुड़ाकर थाने ले गई। इस दौरान ग्रामीण शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। वहीं, छात्रा को उसके परिजन अपने घर ले गाए। हालांकि इस मामले को लेकर लड़की के घरवाले कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। साथ ही घटना को लेकर थाने में भी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, मारपीट के दौरान उक्त शिक्षक लोगों से उस लड़की को पसंद करने और शादी करने की बात कह रहा था। आरोपी शिक्षक तरूण कुमार ताती ने बताया कि मैं लड़की को पसंद करता हूं और उससे शादी करना चाहता हूं।
 
इधर, गोराडीह थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक को हिरासत में रखा गया है। लेकिन अभी तक किसी के द्वारा लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवायी गई है। छेड़खानी के मामले को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने भी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर मामले से अवगत करा दिया। उसमें कहा गया कि आरोपी शिक्षक द्वारा दिया गया एक मोबाइल फोन भी छात्रा के बैग से मिला है। मोबाइल देने की बात उसके परिजनों द्वारा भी स्वीकार की गई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी औजेश्वर पांडे ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा लिखित जानकारी दी गई। उसके बाद आरोपी शिक्षक पर निलंबन की कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा गया है।

 
भागलपुर के विधि व्यवस्था डीएसपी चंद्रभूषण ने बताया कि लड़की और उसके परिजनों से पुलिस को अब तक कोई आवेदन नहीं मिला है। शिकायत मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed