{"_id":"67a9f828bcd05155010ece6f","slug":"bhagalpur-news-four-children-missing-from-unique-public-boarding-school-hostel-families-in-panic-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल से लापता हुए चार बच्चे, अनहोनी की आशंका से दहशत में परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल से लापता हुए चार बच्चे, अनहोनी की आशंका से दहशत में परिजन
Mon, 10 Feb 2025 06:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 10 Feb 2025 06:29 PM IST
सार
Bhagalpur News: पुलिस ने बताया कि बच्चों की तलाश प्राथमिकता पर की जा रही है। पुलिस टीमें अलग-अलग स्थानों पर भेजी गई हैं। जल्द ही कोई सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भागलपुर में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मोदी टोला स्थित यूनीक पब्लिक बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल से चार बच्चे लापता हो गए हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों में डर और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
कैसे हुई घटना?
यूनीक पब्लिक बोर्डिंग स्कूल के संचालक राजेश चौरसिया ने बताया कि लापता बच्चे शाम को बाजार घूमने गए थे, लेकिन देर रात तक हॉस्टल नहीं लौटे। जब बच्चे रात तक वापस नहीं आए तो स्कूल प्रशासन ने परिजनों को सूचित किया और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। परिजन फौरन स्कूल पहुंचे और अपने बच्चों की सुरक्षित वापसी की मांग की। वहीं, स्कूल प्रशासन भी बच्चों की तलाश में जुट गया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम ने स्कूल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, जिनका विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लापता बच्चे कक्षा एक और दो के छात्र हैं, जो उम्र में काफी छोटे हैं। ऐसे में उनके परिजन बेहद चिंतित हैं। बच्चों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में खोजबीन की जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस सतर्क है।
विज्ञापन
परिजनों की अपील
बच्चों के लापता होने की खबर मिलते ही उनके माता-पिता और रिश्तेदार स्कूल पहुंच गए। वे बच्चों की सकुशल वापसी की गुहार लगा रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही से यह घटना हुई है और जल्द से जल्द बच्चों को ढूंढने की मांग की जा रही है।
वहीं, सुल्तानगंज थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चों की तलाश प्राथमिकता पर की जा रही है। पुलिस टीमें अलग-अलग स्थानों पर भेजी गई हैं। जल्द ही कोई सुराग मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर चिंतित हैं और बच्चों की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। पुलिस सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रही है।