{"_id":"67a0d6ea93726c69a700e6a5","slug":"bhagalpur-news-elder-brother-attacked-family-younger-brother-died-two-children-including-a-woman-injured-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बड़े भाई ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, छोटे भाई की मौत; महिला समेत दो बच्चे घायल, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बड़े भाई ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, छोटे भाई की मौत; महिला समेत दो बच्चे घायल, जानें मामला
Mon, 03 Feb 2025 08:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 03 Feb 2025 08:17 PM IST
सार
Bhagalpur News: पुलिस ने कहा कि घटनास्थल का निरीक्षण किया है और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। घटना को लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।
विज्ञापन
रोते-बिलखते हुए मृतक का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंगारी गांव में सोमवार को पारिवारिक विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे छोटे भाई एतबारी चौधरी (35) की मौत हो गई। इस घटना में मृतक की पत्नी और दो बच्चे भी घायल हो गए।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले गांव में पुलिस की छापामारी हुई थी, जिसे लेकर बड़े भाई प्रमोद चौधरी (40) को शक था कि छोटे भाई एतबारी चौधरी ने ही पुलिस को सूचना दी थी। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। गुस्से में आए प्रमोद चौधरी ने लोहे के हथियार (कड़सा) से एतबारी चौधरी पर हमला कर दिया। सिर पर गहरी चोट लगने से एतबारी मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला किया गया, जिसमें एतबारी की पत्नी जूली देवी और दो बेटे ठाकुर चौधरी (9) और विष्णु चौधरी (12) घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस पर गंभीर आरोप
आरोप है कि घायल परिजन जब पुलिस से मदद मांगने पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें थाने से भगा दिया और सीधे मायागंज अस्पताल जाने के लिए कहा। घायल अवस्था में एतबारी को जब मायागंज अस्पताल लाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की खबर सुनते ही जूली देवी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गांव में इस घटना से मातम छा गया है और स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
घटना में कौन-कौन घायल?
जानलेवा हमले में घायल हुए लोगों में मृतक एतबारी चौधरी की पत्नी जूली देवी, बेटे ठाकुर चौधरी (9) और विष्णु चौधरी (12) शामिल हैं। परिजनों ने इस हमले के लिए प्रमोद चौधरी के अलावा मंजू देवी, चांदनी देवी और राजा कुमार को भी आरोपी बताया है।
दूसरे पक्ष का क्या कहना है?
हमले के बाद आरोपी पक्ष के लोग भी मायागंज अस्पताल पहुंचे। प्रमोद चौधरी की पत्नी चांदनी देवी ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच मारपीट हुई थी और प्रमोद को भी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल प्रमोद चौधरी का भी इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस क्या कह रही है?
इस पूरे मामले पर विधि-व्यवस्था डीएसपी चंद्रभूषण ने कहा कि यह पारिवारिक विवाद का मामला है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। फिलहाल इस हत्या के बाद गांव में तनाव बना हुआ है और पुलिस की भूमिका को लेकर स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।