फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bhagalpur News: An advocate arrested with a pistol, accused of roaming around to spread terror

Bihar News: भागलपुर में तमंचे के साथ एक अधिवक्ता गिरफ्तार, दहशत फैलाने के लिए हथियार लेकर घूमने का आरोप

Wed, 22 May 2024 05:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 22 May 2024 05:33 PM IST
सार

Bhagalpur News: तिलकामांझी थाना प्रभारी शंभू पासवान ने बताया कि पुलिस गश्ती के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पाया गया। जहां तलाशी लेने के दौरान उसके पास से पुलिस ने हथियार बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bhagalpur News: An advocate arrested with a pistol, accused of roaming around to spread terror
हथियार के साथ अधिवक्ता को गिरफ्तार किया गया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के जवारीपुर के पास पुलिस ने एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यक्ति ने अपनी पहचान जीरोमाइल औद्योगिक थाना क्षेत्र निवासी पप्पू यादव के रूप बताई है, जो पेशे से एक अधिवक्ता है।

विज्ञापन


तिलकामांझी थाना प्रभारी शंभू पासवान ने बताया कि नियमानुसार पुलिस गश्ती कर रही थी। पेट्रोलिंग के दौरान उक्त व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पाया गया, जहां तलाशी लेने के दौरान उसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

 

Bhagalpur News: An advocate arrested with a pistol, accused of roaming around to spread terror
तिलकामांझी थाना भागलपुर - फोटो : अमर उजाला

वहीं, मामले को लेकर सिटी एसपी श्री राज ने टेलीफोन पर बताया कि सभी थानों की पुलिस सीनियर एसपी आनंद कुमार के निर्देशानुसार अपने-अपने थाना क्षेत्र में गश्ती करती है। इस दौरान संदिग्ध पाए जाने पर आरोपी युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पूछताछ के दौरान आरोपी अधिवक्ता पप्पू यादव ने यह कबूल किया है कि वह पहले भी हथियार लेकर घूमता था। पुलिस के मुताबिक वह दहशत फैलाने के इरादे से हथियार लेकर घूम रहा था। फिलहाल आरोपी के आपराधिक पृष्ठभूमि को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed