फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bhagalpur Liquor is being sold indiscriminately even after ban expressed protest by gheraoing police station

Bhagalpur: शराबबंदी के बाद भी धड़ल्ले से बिक रही शराब, थाने का घेराव कर जताया विरोध, दरोगा पर लगाए आरोप

Thu, 09 Mar 2023 04:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 09 Mar 2023 04:47 PM IST
सार

बिहार के भागलपुर जिले में शराब कारोबार बंद करवाने के लिए लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान शराब कारोबारियों और मोहल्लेवासियों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। हालांकि, स्थानीय लोगों ने शराबबंदी के बावजूद शराब बिकने में पुलिस की मिलीभगत बताई है।

विज्ञापन
Bhagalpur Liquor is being sold indiscriminately even after ban expressed protest by gheraoing police station
प्रदर्शन कर रहे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर में विश्वविद्यालय ओपी थाना क्षेत्र के परबत्ती मुहल्ले में लोगों ने शराब करोबार को पूर्ण रूप से बंद कराने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। अक्रोशित लोगों ने स्थानीय थाने का घेराव कर वहां के दरोगा शिवनंदन सहनी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। प्रर्दशन कर रहे मोहल्लेवासियों ने बताया, शराब बंदी के बावजूद शराब का करोबार धड़ल्ले से जारी है। इसकी सूचना कई बार स्थानीय पुलिस को देने के बावजूद पुलिस पासीटोला के शराब करोबारी अजय चौधरी को गिरफ्तार नहीं करती है।

विज्ञापन


लोगों ने बताया, बीते दिन होली त्योहार में अजय चौधरी लोगों को शराब मुहैया करा रहा था, जिससे अक्रोशित मुहल्ले के लोगों से उसकी कहासुनी भी हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे लोग इस संदर्भ में कई बार कारोबारी अजय को शराब की खरीद बिक्री करने के लिए मना कर चुके हैं। लेकिन अजय पर प्रशासन का संरक्षण होने के कारण उसे किसी प्रकार का कोई भय नहीं है।
विज्ञापन




शराब पीने से एक युवक की हुई थी मौत...
बीते साल होली में जहरीली शराब के प्रकोप से परबत्ती के एक युवक की शराब पीने से मौत हुई थी, जिसके बाद वहां के लोगों ने शराब के करोबार को पूर्ण बाधित करने का निर्णय लिया। हालांकि, कल फिर शराब की बिक्री को लेकर मना करने के बावजूद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। बताया जा रहा है कि शराब कारोबारियों ने एक पक्ष को बुरी तरह से पीट डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, मामले की शिकायत लेकर जब पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा तो उन्हें टालमटोल कर भेज दिया गया और कारोबारी की गिरफ्तारी नहीं हुई, जिसके बाद आज पीड़ित पक्षों ने परबत्ती के पास सड़क को जामकर जमकर प्रदर्शन किया और कारोबारी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।


पुलिस पर लगाया आरोप...
मुहल्लेवासियों ने कहा कि पुलिस गिरफ्तारी के नाम पर खानापूर्ति करती है और कारोबारी को जेल भेजने की बजाय पैसे लेकर छोड़ देती है। बदले में कारोबारी अपनी गलत कमाई का हिस्सा देकर आसानी से छूट जाते हैं और वापस नशीली चीज का धंधा करते हैं। इधर, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शराब कारोबारी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान परबत्ती समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed