{"_id":"6665c0482272fd4612078c7a","slug":"bhagalpur-husband-absconded-after-love-marriage-newly-married-woman-is-wandering-for-justice-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: प्रेम विवाह किया था, अब पति हुआ फरार; न्याय के लिए दर-दर भटक रही नव विवाहिता, कहानी जान रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: प्रेम विवाह किया था, अब पति हुआ फरार; न्याय के लिए दर-दर भटक रही नव विवाहिता, कहानी जान रह जाएंगे हैरान
Sun, 09 Jun 2024 08:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 09 Jun 2024 08:16 PM IST
सार
Bihar Dowry Cases: युवती ने प्रेम विवाह किया था। विवाह से पहले गर्भवती भी हुई थी, लेकिन प्रेमी से पति बने शख्स ने गर्भपात करा दिया था। युवती का प्रेम विवाह चार दिन चला, पांचवें दिन जिन्होंने पहले शादी करवाई उन्हीं ने धोखे से अलग भी कर दिया... इस सब में दहेज प्रथा की जीत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पीड़ित नव विवाहिता ने पुलिस को शिकायती आवेदन दिया है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के भागलपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन अब उसका पति फरार हो गया। उसके बाद से नव विवाहिता अब न्याय पाने के लिए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही है। यह मामला बांका जिला के बाराहाट थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि युवती को अपने ही गांव के एक युवक से इस कदर इश्क हो गया था कि उसके प्यार के लिए उसने अपने परिवार तलक को छोड़ दिया। आरोप है कि युवती को युवक ने पहले अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का प्रलोभन देकर गर्भवती बनाया। उसके बाद उसका गर्भपात भी कराया। जब युवती ने दबाव बनाया तो युवक और उसके परिवार वालों ने मिलकर दोनों की शादी रचा दी। लेकिन यह शादी चार दिन भी नहीं टिक सकी। अब पीड़ित नव विवाहिता न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, यह मामला तब सामने आया जब नव विवाहिता भागलपुर रेंज डीआईजी विवेकानंद के कार्यालय न्याय के लिए गुहार लगाने पहुंची। दरअसल, बांका जिला के बाराहाट थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी नव विवाहिता निशा भारती ने प्रेमी/पति मनीष पासवान पर शादी करके परिजनों के साथ फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने डीआईजी से लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन
शिकायती पत्र में पीड़िता निशा भारती ने बताया कि वह यादव समाज से आती है और उसका पति पासवान जाति का है। वह गांव के ही संजय पासवान का बेटा है। उन्होंने बताया कि मनीष के साथ पिछले सात वर्षों से प्रेम संबंध में थी। इस दौरान उसके साथ शारीरिक संबंध भी बने, जिससे मैं गर्भवती भी हो गई थी। उसने (मनीष ने) विश्वास में लेकर यह कहा था कि हम दोनों शादी करेंगे। इसलिए शादी के पहले बच्चा नहीं आना चाहिए, जिसके बाद मैंने उसका विश्वास करके दवा खा ली थी।
निशा ने बताया कि जब मैंने अपने परिजनों के खिलाफ जाकर मनीष पर शादी के लिए दबाव बनाया। तब उसके बाद मनीष के माता-पिता ने मुझे बुलाकर अपने सामने मनीष से 17 मई को मेरी मांग में सिंदूर भी भरवा दिया था। वहीं, शादी होने के बाद मनीष के परिजनों ने हम दोनों को भागलपुर के कहलगांव स्थित एक होटल में हनीमून मनाने को कह कर भेज दिया। वहां हम दोनों होटल में चार दिनों तक पति-पत्नी के रूप में रहे।
पीड़िता ने बताया कि इसी दौरान मनीष के पिता ने 21 मई को हम दोनों को कोट मैरिज करने के लिए बांका बुलाया। फिर मनीष के पिता संजय पासवान ने मुझको मेरे पिता दयानंद यादव और मेरे परिजनों को सौंप दिया। मैं अपने पिता के साथ घर वापस नहीं आना चाह रही थी तो उन्होंने मेरी जमकर पिटाई कर दी, क्योंकि वह मेरी इस शादी से नाखुश थे। तभी मनीष को भी उसके पापा अपने घर ले गए और मुझसे कोई भी संपर्क नहीं होने दिया। मैंने जब बात करना चाहा तो मनीष के पापा ने कहा कि 10 लाख रुपये दहेज दोगी, तभी मेरे घर आ सकती हो। निशा ने आरोप लगाया कि मनीष को उन लोगों ने कहीं छिपा दिया है।