फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bhagalpur: Family unhappy with love affair, girlfriend complains in police station; police got wedding done

अनोखा विवाह: प्रेम प्रसंग से परिवार नाखुश हुआ, प्रेमिका ने थाने में की शिकायत; पुलिस ने बाराती बन कराई शादी

Sun, 21 Jan 2024 04:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 21 Jan 2024 04:53 PM IST
सार

Marriage In Mahila Police Station: भागलपुर में परिवार वालों के नाराज होने के बाद पुलिस ने थाने में शादी करवा दी। वहीं, पुलिस वाले खुद बाराती बन गए। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bhagalpur: Family unhappy with love affair, girlfriend complains in police station; police got wedding done
नवविवाहित प्रेमी जोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भागलपुर में पुलिस जिला नवगछिया के महिला थाने का माहौल उस समय गुलजार हो गया, जब बिना बैंड बाजा, बारात और किसी तामझाम के प्रेमी जोड़ा शादी करने पहुंच गया। जहां एक जोड़े का प्यार दो साल बाद पूरा हुआ। घरवालों की न नुकुर के बीच पुलिस ने उनकी शादी महिला थाने में कराई।

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, थाना परिसर में सभी पुलिसकर्मी इस विवाह के साक्षी बने और प्रेमी जोड़े ने साथ जीने मरने की कसमें खाई। वहीं,  पुलिस वाले ही बाराती बने और पति-पत्नी पर फूल बरसाए। थाना प्रभारी ने वर-वधू के सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद वधू अपने पति के साथ उसके घर रवाना हो गई। थाने में हुई इस शादी की चर्चा जिले में चारों ओर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के गोट खरीक निवासी मुस्कान कुमारी और खरीक थाना क्षेत्र के ही गणेशपुर के रहने वाले मनीष कुमार का पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी लड़के के परिवार वालों को मिली तो वे नाराज हो गए। इसके बाद लड़का और लड़की शादी करने की बात पर अड़ गए। लड़के के परिवार वालों के शादी से इनकार करने के बाद लड़की ने महिला थाने में आवेदन दिया। उसके आधार पर कार्रवाई कर महिला थाना प्रभारी पूनम कुमारी ने दोनों पक्षों में समझौता कराया और महिला थाने के परिसर में मनीष और मुस्कान की शादी हिंदू रिति-रिवाज से करवा दी।
 
प्रेमी से दूल्हा बने मनीष ने कहा कि गांव में ही पहली बार मुलाकात हुई थी। पहले तेतरी मंदिर में शादी की और आज थाने में शादी हुई। लड़की ने थाने में आवेदन दिया था, जिसके बाद परिवार वाले राजी हुए। वहीं, दुल्हन मुस्कान ने बताया कि गांव में ही लड़के से मुलाकात हुई थी। दो साल से हम दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। बातचीत करते-करते प्रेम हो गया। लड़के के परिवार वाले तैयार नहीं थे। अब राजी हो गए तो शादी हो गई। अब शादी से हम बहुत खुश हैं और अब साथ में अच्छे से जिंदगी जिएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed