फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bhagalpur: District administration takes strict action against overloaded trucks; hundreds of vehicles seized

Bihar: भागलपुर में ओवरलोड ट्रकों पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई; सैकड़ों वाहन जब्त, मालिकों में हड़कंप

Sat, 22 Jun 2024 03:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 22 Jun 2024 03:27 PM IST
सार

Bhagalpur News: भागलपुर में जिला प्रशासन ने ओवरलोड ट्रकों पर कड़ी कार्रवाई की है, जिससे वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन की कार्रवाई में सैकड़ों ओवरलोट ट्रकों को जब्त कर चालान काटा गया है।

विज्ञापन
Bhagalpur: District administration takes strict action against overloaded trucks; hundreds of vehicles seized
पुलिस प्रशासन ने छापेमारी कार्रवाई में कुल 80 ट्रकों को जब्त किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भागलपुर में ओवरलोड ट्रक के कई मामले सामने आए। अवैध वसूली की बात अक्सर चर्चा में थी। जहां जिले के अलग मार्ग से ओवरलोडिंग की काला बाजारी का खेल चलता था। वहीं, वर्षों बाद जिला प्रशासन ने ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों ने दो सौ ट्रकों की जांच की, जिसमें 80 ट्रकों और हाइवा ट्रक को जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई से ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, झारखंड और अन्य राज्यों से ट्रक चालक अंधाधुंध तरीके से ओवरलोड ट्रक ले जाते थे। पासिंग गिरोह ओवरलोड ट्रकों को पास करवा देते थे। चालक ओवरलोड गिट्टी, बालू और मौरम लेकर जाते थे, जिससे प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे थे। वहीं, लगातार ओवरलोड ट्रकों और हाइवा के कारण सड़क दुर्घटनाएं हो रही थीं।
विज्ञापन


इसको देखते हुए डीएम के निर्देश पर एसडीओ धनंजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। इसमें सिटी डीएसपी के साथ कई पुलिस जवान, दंगा नियंत्रण बल, भागलपुर माइनिंग की टीम, बांका माइनिंग की टीम और जमुई माइनिंग की टीम को शामिल किया गया। इस टीम ने जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर झारखंड बॉर्डर के मिर्जाचौकी पीरपैंती बार्डर, सनहौला महगामा बॉर्डर और अन्य इलाकों में ओवरलोड ट्रकों को रोका। इसके साथ ही अवैध तरीके से गलत रास्ते जा रहे ट्रकों को रोका गया। फिर उनकी जांच की गई। दिन भर हुई छापामारी के बाद देर शाम कुल 80 ट्रकों को जब्त कर हवाई अड्डा परिसर ले जाया गया। यहां से ट्रकों की जांच कर जानकारी लेकर बारी-बारी से धर्मकांटा पर भेजा गया, वहां ओवरलोड का पता चलने पर चालान काटा गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed