Bihar Crime: दबंगों ने जदयू नेता को बीच सड़क पर अर्ध नग्न कर लाठी-डंडों से पीटा, घटना CCTV में कैद
Bhagalpur Crime: पीड़ित जदयू नेता के करीबी सूरज कुमार ने बताया कि एक प्लॉट पर काम करवा रहे थे। इसी दौरान चार की संख्या में पहुंचे लोगों ने काम कर रहे मजदूर के साथ मारपीट की और मशीन वगैरह सब फेंक दीं। उसके बाद JDU नेता राजा यादव पहुंचे तो उन्हें बीच सड़क पर अर्ध नग्न कर उनकी पिटाई कर दी गई।
विस्तार
बिहार के भागलपुर में जदयू नेता को बदमाशों ने बीच सड़क पर अर्ध नग्न कर खींच-खींच कर लाठी-डंडे से जमकर पीट दिया। मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परवती चौक के पास का है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर दो थानों की पुलिस पहुंची। पुलिस से जदयू नेता ने लिखित शिकायत कर बदमाशों पर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, जेडीयू नेता के करीबी सूरज कुमार यादव एक प्लॉट पर काम करवा रहे थे। तभी धनंजय यादव, कन्हैया यादव और पलटू यादव 10-20 लोगों के साथ पहुंचे और मजदूर को पीटने लगे। मशीन को फेंकना शुरू कर दी और काम को बंद करवा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर जदयू के महानगर अध्यक्ष राजा यादव पहुंचे। इसके बाद 10-20 लोगों ने बीच सड़क पर ही उनकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर फिलहाल इलाज कराई जा रही है।
वहीं, मामले को लेकर सूरज कुमार ने बताया कि एक प्लॉट पर काम करवा रहे थे। इसी दौरान चार की संख्या में पहुंचे लोगों ने काम कर रहे मजदूर के साथ मारपीट की और मशीन वगैरह सब फेंक दीं। उसके बाद JDU नेता राजा यादव पहुंचे तो उन्हें बीच सड़क पर अर्ध नग्न कर उनकी पिटाई कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया था।