फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Banka: A man is suspected to have been beaten to death over land dispute, body found in canal

Bihar: बांका में भू विवाद को लेकर शख्स की पीट कर हत्या किए जाने की आशंका, नहर से संदिग्ध अवस्था में मिला शव

Tue, 25 Jun 2024 07:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 25 Jun 2024 07:28 PM IST
सार

Banka News: धनकुंड थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मृतक उनके थानाक्षेत्र का निवासी था। मृतक बबलू सिंह का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मृतक के घर के आसपास के ही चार संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Banka: A man is suspected to have been beaten to death over land dispute, body found in canal
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांका जिले में नहर पर पुल के नीचे से कीचड़ में गोता लगाते अवस्था में मंगलवार की सुबह एक शख्स का शव बरामद हुआ है। यह घटना धोरैया प्रखंड के धनकुंड थानाक्षेत्र के सैनचक पंचायत के पचरुखी गांव के पास की है। मृतक की पहचान पचरुखी गांव के अधिकराम सिंह के बेटे बबलू सिंह (40) के तौर पर हुई है। बबलू की हत्या जमीन विवाद में लाठी-डंडे से पीटकर किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि हत्या के मुख्य कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना को लेकर धनकुंड थाना पुलिस द्वारा चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह मृतक बबलू सिंह का भाई रामधनी सिंह गाय चराने नहर की ओर निकला था। इसी दौरान उसकी नजर पुल के नीचे कीचड़ में गोता लगाते हुए एक शव पर पड़ी। उसके पास जाकर देखने पर अपने भाई को मृत अवस्था में पाया। उसके बाद इसकी सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर काफी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन



 
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही धनकुंड पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर ग्रामीणों की मदद से शव को कीचड़ से बाहर निकाला गया। इस संबंध में धनकुंड थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मृतक उनके थानाक्षेत्र का निवासी था। मृतक बबलू सिंह का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मृतक के घर के आसपास के ही चार संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि एफएसएल और डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
वहीं, ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बबलू सिंह आपराधिक किस्म का व्यक्ति था, जो फिलहाल जमीन के कारोबार से जुड़ा  हुआ था। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी हत्या जमीन विवाद में ही हुई है। इधर, घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। सूचना मिलने पर बौंसी एसडीपीओ अर्चना कुमारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed