फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Amar Ujala Exclusive: Talks with laborers who returned from Tamil Nadu to Bhagalpur, rumor has caused damage

Amar Ujala Exclusive: मजदूरों की आपबीती; शरीर पर नहीं, मन पर लगी चोट, अफवाहों ने किया बड़ा नुकसान

Sun, 05 Mar 2023 02:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 05 Mar 2023 02:36 PM IST
सार

Bihar: तमिलनाडु से भागलपुर में भी भारी संख्या में मजदूर लौट रहे। ऐसे मजदूरों के शरीरों पर चोट भले न लगी हो, लेकिन कहीं ना कहीं उनके मन को ठेस पहुंची है। 

विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive: Talks with laborers who returned from Tamil Nadu to Bhagalpur, rumor has caused damage
तमिलनाडु से भागलपुर लौटे मजदूर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु से भागलपुर में भी भारी संख्या में मजदूर लौट रहे। ऐसे मजदूरों के शरीरों पर चोट भले ना हो लेकिन, उनके मन को ठेस पहुंची है। उन्होंने अपनी आपबीती बताई कि वहां उनके साथ क्या हुआ। अफवाहों से अलग भागलपुर लौटे बिहारी मजदूरों ने अपनी दास्तां सुनाई है। कोई इनकी बातों को शब्दश: सही माने या नहीं, लेकिन कोरोना काल के बाद पहली बार इस तरह प्रवासी मजदूरों की वापसी मायने रखती है। मजदूरों के शरीर पर नहीं, बल्कि मन पर चोट लगी है। कुछ अफवाहों ने उनका बड़ा नुकसान कर दिया। 'अमर उजाला’ ने कई हत्याओं की अफवाह पर न कोई खबर चलाई और न ऐसे वीडियो दिखाए, लेकिन बिहार लौटे मजदूरों की बात उठाना भी जरूरी है। आइए जानते हैं मजदूरों की आपबीती....

विज्ञापन


मजदूर रवि कुमार ठाकुर 

  • भागलपुर के कहलगांव के सनोखर, जगदीशपुर और सिंहनान के कई मजदूर तमिलनाडु में मजदूरी करते हैं। इनमें से कई वापस आ चुके हैं। पूछताछ करने पर मजदूर रवि कुमार ठाकुर ने बताया कि वह तमिलनाडु में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते थे। एक दिन वह अपने कमरे में खाना पका रहा था। अचानक 3 स्थानीय लोग आए और खदेड़ने लगे। मजबूरन वहां से भागना पड़ा। रास्ते में पता चला कि वहां के स्थानीय बिहारियों को खदेड़ रहे हैं। वह भागकर पूल के नीचे छिपे। फिर 12 बजे रात में बैग लेकर चेन्नई सेंट्रल पहुंचे। वहां से ट्रेन से भागलपुर लौटा। 
  • विज्ञापन


मजदूर बेचन पासवान

  • बेचन ने बताया कि तमिलनाडु़ में ईंट पत्थर उठाने का काम करता था। आज सुबह ही मैं भागलपुर लौटकर आया हूं। वहां के स्थानीय लोग हमलोगों को खदेड़ रहे हैं। इसलिए हमलोग भाग कर घर आ गए। स्थानीय लोगों कहते हैं तुमलोग यहां से चले जाओ। यहां हमलोग कमाएंगे। बेचन ने कहा कि बताइए हमलोग नहीं कमाएंगे तो फिर कैसे परिवार चलाएंगे। बहुत लोग भागकर आए हैं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


मजदूर विक्रम पासवान

  • हमलोगों का अपमान किया जा रहा था। हमलोग 600 से 800 रुपए तक काम करने के लिए तैयार हो जाते थे। तमिल इतने कम में काम नहीं करते थे। इसलिए कंपनी हमलोगों को ही काम पर रखती थी। कुछ लोगों के साथ मारपीट की बात भी सुनी। इसलिए हमलोगों वहां से वापस लौट आए। एक महिला ने बताया कि होली के बाद 9 मार्च को तमिलनाडु जाने के लिए टिकट बुक करवाई थी। लेकिन कैंसिल करवा दिया। बिहार के साथ मारपीट की अफवाहों से हमलोग डर गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed