फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   a massive fire broke out a the biscuit factory

Bihar News: बिस्कुट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, डीजल ने बढ़ाई तबाही, मची अफरा-तफरी

Sun, 22 Feb 2026 06:28 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 06:28 PM IST
सार

भागलपुर के मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र में बाल्टी कारखाना के पास स्थित एक बिस्कुट फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लग गई। प्रारंभिक अनुमान है कि पहले शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसके बाद फैक्ट्री में रखे डीजल ने आग को और भड़का दिया।

विज्ञापन
a massive fire broke out a the biscuit factory
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र के बाल्टी कारखाना के पास स्थित एक बिस्कुट फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। मिली जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में डीजल मशीन का इस्तेमाल होता था और काफी मात्रा में डीजल स्टोर रखा गया था। प्रारंभिक अनुमान है कि पहले शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसके बाद फैक्ट्री में रखे डीजल ने आग को और भड़का दिया। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले चुकी थी।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग ने काबू पाया

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक फैक्ट्री का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन


पढे़ं;  दुकान बंद कर रहे व्यापारी पर बरसी गोलियां, एसआईटी की ताबड़तोड़ कार्रवाई में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन जांच में जुटा

प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग के दौरान स्थानीय लोग दहशत में थे। उन्होंने बताया कि आग इतनी तेज थी कि कुछ लोग अपने घर छोड़कर बाहर भाग गए। शुक्र है कि किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed