Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur Mid Day Meal District Programme Manager Arrested Taking 1.10 Lakh Bribe

बिहार: 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरफ्तार, निगरानी टीम ने केबिन में मारा छापा

Sat, 21 Nov 2026 07:35 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sat, 21 Nov 2026 07:35 PM IST
सार

भागलपुर में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मध्याह्न भोजन योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनोज कुमार सिंह को 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। प्रखंड साधनसेवी की शिकायत पर पटना से पहुंची पांच सदस्यीय टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी ने खुद को बेकसूर बताते हुए साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Bhagalpur Mid Day Meal District Programme Manager Arrested Taking 1.10 Lakh Bribe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय स्थित मध्याह्न भोजन योजना शाखा में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की पांच सदस्यीय टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनोज कुमार सिंह को 1.10 लाख रुपये रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो ने यह कार्रवाई प्रखंड साधनसेवी रजनीश कुमार दास की शिकायत पर की है। शिकायत की जांच में आरोपों की सत्यता प्रमाणित होने के बाद पुलिस उपाधीक्षक रामविलास सिंह के नेतृत्व में धावा दल ने केबिन में छापेमारी कर राशि बरामद की।
विज्ञापन


रिश्वत भुगतान और विवाद का कारण
प्रखंड साधनसेवी रजनीश कुमार दास ने पटना स्थित निगरानी ब्यूरो में शिकायत दी थी कि मध्याह्न भोजन राशन भुगतान के एवज में जिला कार्यक्रम प्रबंधक 1.10 लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, इससे पहले 40 हजार रुपये और 60 हजार रुपये की किस्तें दी जा चुकी थीं। दूसरी तरफ, वित्तीय मामलों में अनियमितता के कारण जिलाधिकारी के निर्देश पर शिकायतकर्ता साधनसेवी के मानदेय से प्रतिमाह कटौती का आदेश जारी हुआ था। इसके साथ ही, उन्हें जिला कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया था। इस मानदेय कटौती को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


पूछताछ के बाद आरोपी को पटना ले गई टीम
छापेमारी के तुरंत बाद निगरानी की टीम आरोपी जिला कार्यक्रम प्रबंधक को हिरासत में लेकर सर्किट हाउस पहुंची। वहां पूछताछ के सिलसिले में जिला शिक्षा पदाधिकारी मुकेश कुमार को भी बुलाया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि घटना की जानकारी जिलाधिकारी को दी जा रही है और उनके स्तर से नियमानुकूल कार्रवाई की जाएगी। इसके पश्चात निगरानी दल आरोपी अधिकारी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सदर अस्पताल ले गया। सदर अस्पताल में चिकित्सीय जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निगरानी की टीम आरोपी को पटना लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह बोले- बेकसूर हूं, साजिश में फंसाया
पूछताछ और कार्रवाई के दौरान आरोपी जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने खुद को बेकसूर बताते हुए साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि साधनसेवी की नौकरी समाप्त होने वाली है, इसलिए उन्होंने षड्यंत्र रचकर यह मामला बनाया। बैंक खाते में राशि ट्रांसफर होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा के बिना उनके खाते में पैसे भेजे गए थे। ध्यान रहे कि नए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीश झा के प्रभार लेने के अगले दिन ही यह छापेमारी हुई है। पूर्व में 98.12 लाख रुपये के गबन मामले के बाद इस ताजा कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed