फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah mother is battling for life and death in the hospital and hand the son posted in SSB shot himself

SSB Jawan Suicide Case : आंध्र निवासी जवान ने सिर में गोली मारी; बताया था- मां अस्पताल में सांसें गिन रहीं

Thu, 07 Sep 2023 08:24 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, बेतिया, बिहार
न्यूज डेस्क, बेतिया, बिहार Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Thu, 07 Sep 2023 08:24 AM IST
सार

Bihar News : बेतिया में एसएसबी में तैनात बेटे ने खुद को गोली मारने का मामला सामने आया है। वहीं, दूसरी तरफ जवान की मां अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। घटना के बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Bettiah mother is battling for life and death in the hospital and hand the son posted in SSB shot himself
एसएसबी जवान ने खुद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में कार्यरत एसएसबी जवान के खुद को गोली मारने का मामला सामने आया है। जवान की हादसे में घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर उसकी की मां अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। 

विज्ञापन


मामला नरकटियागंज स्थित 44वीं बटालियन भिखना ठोरी बीओपी में पद स्थापित एसएसबी जवान ने बुधवार को एसएलआर अपने ही बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि मृत एसएसबी जवान आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिला अंतर्गत पोलिसा रांची गांव का निवासी जगदीश बतनी है। घटना की पुष्टि करते हुए एसएसबी के सहायक सेनानायक हरि हरिमेंद्रा कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर से एसएफएल की टीम आ रही है। टीम के जांच के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम में भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम में शव भेजने के लिए एंबुलेंस ठोरी पहुंच गई है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक अपने मां बाप का एकलौता पुत्र है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में वह अपने घर से आया हुआ था। उसकी मां बीमार है, उसकी स्थिति चिंताजनक है। जिसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि एसएसबी जवान के आत्महत्या किए जाने के कारणों का कोई खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, घटनास्थल पर एसडीपीओ कुंदन कुमार पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed