{"_id":"64c898ba2b4d5489ac0c0693","slug":"benefits-of-conversion-offer-in-bihar-news-conversion-from-hinduism-to-christianity-in-cm-nitish-kumar-bihar-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : हिंदू धर्म छोड़ो, लाख रुपये लो; पहले खुद बना धर्मांतरण गिरोह का शिकार, अब दूसरों को दे रहा था ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : हिंदू धर्म छोड़ो, लाख रुपये लो; पहले खुद बना धर्मांतरण गिरोह का शिकार, अब दूसरों को दे रहा था ऑफर
Tue, 01 Aug 2023 11:01 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:01 AM IST
सार
Bihar : अल्पसंख्यक वाला फायदा मिलेगा और लाख रुपये भी- इसी तरह के ऑफर के साथ हिंदुओं को इसाई बनाने का धंधा चल रहा है। पहले इलाके में घुसो, किसी एक परिवार को ऑफर का लाभ दो और फिर उसी के जरिए बाकी को कराओ।
विज्ञापन
हंगामा करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतामढ़ी में हिंदुओं को धर्म परिवर्तन कराये जाने का मामला आया है। धर्म परिवर्तन कराने पर अल्पसंख्यकों से जुड़ी सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी के साथ लाख-लाख रुपये का ऑफर भी दिया जा रहा है। हिन्दू से इसाई धर्म अपनाने के लिए यह ऑफर है। इस लोभ में कई लोग इसाई बन भी चुके हैं। नेटवर्क कैसे काम कर रहा है, इसका खुलासा हुआ जब कुछ लोगों ने खुलकर विरोध कर दिया। लोगों ने धर्म परिवर्तन करने का दबाव देने वाले लोगों को खदेड़कर पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। इस नेटवर्क के लोगों ने पहले एक हिंदू परिवार को इसाई बनाया और फिर उसके सहारे दूसरे लोगों को ऑफर देकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन
इस गांव में चल रहा है धर्मांतरण का खेल
मामला मेजरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी कला, हरीराम गांव का है। ग्रामीणों का कहना है कि इस गांव में कुछ लोग आये हैं जो खुद को ईसाई धर्म के अनुयायी बताते हैं और इनकी टीम के द्वारा रुपयों का लोभ देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। इस बात की सूचना मिलते ही हिंदू समाज के कुछ लोग तुरंत वहां पहुंचे और इसका विरोध करना शुरू कर दिए। स्थानीय हिन्दू लोगों ने धर्मान्तरण करने वालों के खिलाफ जमकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
रुपयों का दे रहे प्रलोभन
ग्रामीणों का कहना है कि संस्था से जुड़े सदस्य गांव के भोले भाले लोगों को बरगलाकर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहे थे। कई लोगों को तो एक-एक लाख रुपये देने का भी लालच दे रहे थे। इसी बात को लेकर कुछ लोग बवाल मचाने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।
विज्ञापन
पुस्तक के साथ अन्य सामान बरामद
लोगों का कहना है कि महिला और पुरुष धर्म परिवर्तन कराने को लेकर गांव वालों पर दबाव बना रहे थे। जब लोगों ने उनका विरोध किया तो सभी भागने लगे लेकिन स्थानीय लोगों को खदेड़कर उनलोगों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उनके पास से ईसाई धर्म से जुड़ी पुस्तकें और कुछ अन्य सामान भी बरामद किए गये।
इन लोगों ने बदल लिए अपना धर्म
ग्रामीणों का कहना है कि रामाधार रावत की पत्नी रेणू देवी, बाराही हरिराम डुमरी निवासी नंदू पंडित की पत्नी राम दुलारी देवी धर्म से संबंधित किताब लेकर हिंदुओं को धर्म परिवर्तन कराने पहुंचे थे। बीते सप्ताह सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी गांव में भी जगा साह ने हिन्दू धर्म त्याग कर पूरे परिवार के साथ क्रिश्चियन धर्म अपना लिया था और अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी एक लाख रुपए का लालच देकर क्रिश्चियन धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहा था। फिलहाल गिरफ्तार महिलाओं से पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।