{"_id":"642ead9bda3ab5d8720c90b9","slug":"begusarai-news-father-and-son-who-went-to-bathe-in-river-ganga-drowned-one-died-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Begusarai News: गंगा नदी में नहाने गए बाप-बेटे डूबे, एक की मौत, दूसरे को ग्रामीणों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Begusarai News: गंगा नदी में नहाने गए बाप-बेटे डूबे, एक की मौत, दूसरे को ग्रामीणों ने बचाया
Thu, 06 Apr 2023 05:01 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 06 Apr 2023 05:01 PM IST
सार
बिहार के बेगूसराय जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, गंगा नदी में बाप-बेटे स्नान करने गए थे। इस दौरान बेटा नदी में डूबने लगा, उसको बचाने के लिए बाप भी नदी में कूद गया। ऐसे में दोनों डूबने लगे। हालांकि, डूबने से बेटे की मौत, जबकि बाप को स्थानीय लोगों ने बचा लिया।
विज्ञापन
गंगा नदी में नहाने गए बाप-बेटे डूबे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। गंगा स्नान करने के दौरान गंगा नदी में बाप-बेटे डूब गए, जिसमें बाप को स्थानीय लोगों ने गंगा नदी से निकालकर जान बचा लिया, जबकि बेटे की डूबने से मौत हो गई। इस इकलौते बेटे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा नदी की है। मृतक युवक की पहचान पटना जिले में पंडारक थाना क्षेत्र के पंडारक गांव के रहने वाले संजय कुमार का पुत्र आयुष अनंत कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया, सिमरिया गंगा स्नान करने के लिए बाप-बेटे गए हुए थे। तभी बेटा अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बेटे को डूबते हुए देख बाप बचाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन बेटे के साथ बाप भी डूबने लगा।
विज्ञापन
बाप-बेटे को डूबते हुए स्थानीय लोगों ने देखा तो आनन-फानन में गंगा नदी में कूदकर बाप को पानी से निकालकर किसी तरह जान बचा लिया। जबकि बेटे को नहीं बचा पाए और गंगा नदी के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मौत के बाद स्थानीय लोगों ने चकिया थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर चकिया थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। परिजनों ने बताया, मृतक इस बार मैट्रिक एग्जाम में 90 प्रतिशत अंक लाया था। मृतक के पिता संजय कुमार वर्तमान में रिफाइनरी में कर्मी के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन