फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Before bihar vidhan sabha election 2025 date pm narendra modi announcement for nitish kumar health in politics

Bihar: PM मोदी सिर्फ किसानों को उपहार ही नहीं देंगे, बिहार की कुर्सी पर भी करेंगे 'मन की बात'; यह क्यों जरूरी?

सार

PM Modi in Bhagalpur : चुनावी साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करने के लिए सिर्फ बिहार नहीं आ रहे, वह 'मन की बात' करेंगे। अपने या भाजपा के मन की नहीं, सहयोगी दल जदयू के मन की बात।

विज्ञापन
Before bihar vidhan sabha election 2025 date pm narendra modi announcement for nitish kumar health in politics
पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार चुनावी साल में पहली बार एक साथ मंच पर नजर आएंगे। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव है। चुनाव समय से पहले भी हो सकते हैं, इसके संकेत भी मिल रहे हैं। वैसे, समय पर भी हुआ तो नवंबर में नई सरकार शपथ ग्रहण हो जाएगा। मतलब, अब अधिकतम नौ महीने हैं। इन नौ महीनों के दरम्यान बिहार की राजनीति के गर्भ में क्या पलेगा-बढ़ेगा, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बता देंगे। भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी के भागलपुर दौरे को लेकर तैयारी में है, लेकिन सत्ता में उसके सहयोगी जनता दल यूनाईटेड का उत्साह उससे भी ज्यादा है। क्योंकि, पीएम मोदी देश के लिए किसान सम्मान योजना की 19वीं किस्त तो जारी करेंगे, लेकिन उससे भी बड़ी बात यह होगी कि औपचारिक तौर पर 'बिहार में फिर नीतीशे कुमार' का एलान भी करेंगे। मंच पर पीएम मोदी के साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी रहेंगे और उनके सामने इस एलान का जदयू को इसका बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन


विज्ञापन


महाराष्ट्र घटनाक्रम के बाद शाह की चुप्पी ने संशय को दिया था जन्म
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने या भाजपा के मन की नहीं, सहयोगी दल जदयू के मन की बात करें- यह वक्त की मांग है। इसलिए, कल ही राफ-साफ हो जाए तो नौ महीने की तैयारी पूरी ताकत के साथ होगी। बिहार भाजपा के सभी नेता बार-बार कह रहे हैं कि 2025 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा, लेकिन जदयू इससे संतुष्ट नहीं है। विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस ही नहीं, मीडिया का एक बड़ा हिस्सा (अमर उजाला नहीं) भी बार-बार नीतीश कुमार के तीसरी बार पलटने की बात कह रहा है तो उसके पीछे यही संशय है, जिसके खत्म होने का समय आ गया लगता है। यह संशय महाराष्ट्र में भाजपाई मुख्यमंत्री बनने के बाद से गहराता जा रहा। महाराष्ट्र घटनाक्रम के बाद गृह मंत्री अमित शाह से जब पूछा गया था कि बिहार में ऐसा कुछ तो नीतीश कुमार के साथ नहीं होगा, तो उन्होंने चुप्पी साध ली थी। उसके बाद से ही नीतीश कुमार को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ाई जाती रही हैं। 'अमर उजाला' ने पहले भी इन अफवाहों के सामने तथ्य लाए और अब लग रहा है कि उन तथ्यों पर पीएम मोदी की मुहर लगने वाली है। जदयू की तैयारी देखकर तो यही लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार की पूरी टीम पीएम मोदी को लेकर तैयारी में
जब हर तरफ हल्ला था कि नीतीश कुमार तीसरी बार पलटने वाले हैं, तब जनवरी में हमने बताया था कि नीतीश कुमार के मन में क्या है और किस बात पर सब ठीक होगा? "हम पहले ही दो बार यह गलती कर चुके हैं, अब नहीं करेंगे। कभी दोबारा उनके (लालू प्रसाद-तेजस्वी यादव) साथ जाने की गलती नहीं करेंगे।"- एक दर्जन बार, यहां तक कि कई बार प्रधानमंत्री के साथ मंच शेयर करते हुए भी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह बोल-दुहरा चुके हैं। ऐसी 'गलती' फिर नहीं होगी, यह प्रमाण अब जमीन पर भी दिख रहा है। पीएम मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनता दल यूनाईटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा लगातार बिहार के हर हिस्से में घूम रहे हैं। अंतिम तैयारी देखने-समझने के लिए वह रविवार को पटना में भी थे। भागलपुर में कार्यक्रम है और वहां जदयू सांसद अजय कुमार मंडल को भी ताकत झोंकने कहा गया है। कोई कसर न हो, इसके लिए निकटवर्ती खगड़िया, बेगूसराय, बांका, मुंगेर आदि जिलों में भी भाजपा के साथ ही जदयू ने भी पूरी तैयारी की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed