फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BAS Officer Mumukshu Kumar Chaudhary in Tender Scam Case After Judicial Custody Bihar News GAD Bihar

Bihar News: चर्चित टेंडर घोटाला केस में BAS अधिकारी पर सम्राट चौधरी सरकार की बड़ी कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

Sat, 04 Jul 2026 11:00 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 04 Jul 2026 11:00 AM IST
सार

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मुमुक्षु कुमार चौधरी निलंबन की अवधि के दौरान सेवा संबंधी सभी अधिकार और दायित्व लागू नियमों के अनुसार संचालित होंगे। सरकार की ओर से आगे की कार्रवाई न्यायिक और विभागीय जांच की प्रगति के आधार पर तय की जाएगी। फिलहाल उनका निलंबन अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
 

विज्ञापन
BAS Officer Mumukshu Kumar Chaudhary in Tender Scam Case After Judicial Custody Bihar News GAD Bihar
पटना सचिवालय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार सरकार ने टेंडर घोटाले से जुड़े मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के अधिकारी मुमुक्षु कुमार चौधरी को आखिरकार निलंबित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि उनके खिलाफ रिश्वतखोरी, आय से अधिक संपत्ति, पद का दुरुपयोग और भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोपों और न्यायिक हिरासत को देखते हुए सेवा नियमों के तहत यह कार्रवाई की गई है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मुमुक्षु कुमार चौधरी फिलहाल पटना के बेउर केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में हैं। ऐसे में बिहार सरकारी सेवक नियमावली के प्रावधानों के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उनका निलंबन कारावास की तिथि से प्रभावी माना जाएगा और अगली अधिसूचना जारी होने तक लागू रहेगा।

विज्ञापन


जांच एजेंसियां अब क्या कर रही है?
BAS अधिकारी मुमुक्षु कुमार चौधरी के खिलाफ रिश्वत लेने, आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने और सरकारी पद का कथित रूप से दुरुपयोग करने के आरोपों की जांच चल रही है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने इन आरोपों के आधार पर उनके विरुद्ध नियमित मामला दर्ज किया था। जांच एजेंसियां वित्तीय लेनदेन और सरकारी टेंडरों से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल कर रही हैं। मामले की सुनवाई के बाद विशेष अदालत ने 11 जून को मुमुक्षु कुमार चौधरी को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। इसके बाद से वह बेउर केंद्रीय कारागार में बंद हैं। जेल में रहने के दौरान ही सामान्य प्रशासन विभाग ने सेवा नियमों के अनुरूप उनके निलंबन की प्रक्रिया पूरी कर दी।
विज्ञापन

Bankipur Vidhan Sabha: 7717 और 98299 का अंतर पाट सकेंगे प्रशांत किशोर? राजद से पार पाना भी होगा चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्रवाई केवल सरकारी सेवा से संबंधित है
सरकारी आदेश में कहा गया है कि न्यायिक हिरासत में रहने वाले सरकारी अधिकारियों के मामलों में बिहार सरकारी सेवक नियमावली के तहत विभागीय कार्रवाई की जाती है। इसी प्रक्रिया के तहत यह निर्णय लिया गया है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई केवल उनकी सरकारी सेवा से संबंधित है, जबकि भ्रष्टाचार के मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया अपने स्तर पर जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed