{"_id":"60c0116ff667f06e01648e68","slug":"bar-girls-dance-in-case-corona-guideline-fail-in-bihar-bhojpur-in-a-wedding-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: रातभर डीजे पर अश्लील डांस, पिंजरे में नाचीं बार बालाएं, चुप्पी साधे रही भोजपुर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: रातभर डीजे पर अश्लील डांस, पिंजरे में नाचीं बार बालाएं, चुप्पी साधे रही भोजपुर पुलिस
Wed, 09 Jun 2021 06:25 AM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: कुमार संभव
Updated Wed, 09 Jun 2021 06:25 AM IST
सार
यह पूरा घटनाक्रम कोईलवर के वॉर्ड संख्या-10 मियांचक मुहल्ले का है। यहां खुलेआम लॉकडाउन के नियमों को तार-तार किया गया। बताया जा रहा है कि पिंजरे में डांस करने वाली इन बार बालाओं को चार हजार रुपये देकर मुजफ्फरपुर से लाया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है, लेकिन कई राज्यों में कोविड गाइडलाइंस की धज्जियां लगातार उड़ाई जा रही हैं। इसी कड़ी में ताजा नाम बिहार के भोजपुर जिले का जुड़ रहा है। दरअसल, यहां एक शादी-समारोह के दौरान पिंजरे में बार बालाओं को नचाया गया। इस दौरान पूरी रात तेज आवाज में डीजे बजाया गया। उस पर अश्लील डांस चलता रहा और लोग नोट उड़ाते रहे। बताया जा रहा है कि उस दौरान भोजपुर पुलिस चुप्पी साधे बैठी रही।
विज्ञापन
जमकर उड़ीं कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां
जानकारी के मुताबिक, पूरे कार्यक्रम के दौरान कोरोना गाइडलाइंस की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। कोई भी फिजिकल डिस्टेंसिंग की फिक्र करता नजर नहीं आया। साथ ही, किसी ने मास्क तक नहीं लगाया था। इस दौरान पिंजरे में डांसर अश्लील गानों पर ठुमके लगाती रहीं और बाहर मस्ती में झूमते बेकाबू लोग नोट उड़ाते रहे।
विज्ञापन
4 हजार रुपये में लाई गई थीं बार बालाएं
बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम कोईलवर के वॉर्ड संख्या-10 मियांचक मुहल्ले का है। यहां खुलेआम लॉकडाउन के नियमों को तार-तार किया गया। बताया जा रहा है कि पिंजरे में डांस करने वाली इन बार बालाओं को चार हजार रुपये देकर मुजफ्फरपुर से लाया गया था।
विज्ञापन
पुलिस पर उठ रहे सवाल
गौरतलब है कि भोजपुर में पूरी रात डीजे बजता रहा। अश्लील डांस होता रहा, लेकिन पुलिस को कुछ पता भी नहीं चला। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब कोविड गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ रही थीं, तब भोजपुर पुलिस क्या कर रही थी? पुलिस ने कोई भी कार्रवाई क्यों नहीं की?
अब जांच कर रही पुलिस
कोईलवर के बीडीओ वीर बहादुर पाठक का कहना है कि इस मामले की जानकारी मिली है। लॉकडाउन के दौरान लड़कियों को पिंजरे में नचवाना सरासर गलत है। इस मामले की जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी होंगे। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।