{"_id":"65194d189f79907f3b0ca446","slug":"banka-accident-news-jmm-district-president-s-scorpio-hits-two-youths-one-dead-bihar-police-constable-exam-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident News: झामुमो जिलाध्यक्ष की गाड़ी ने दो को मारी टक्कर, एक की मौत; सिपाही भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident News: झामुमो जिलाध्यक्ष की गाड़ी ने दो को मारी टक्कर, एक की मौत; सिपाही भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे थे
Sun, 01 Oct 2023 04:12 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 01 Oct 2023 04:12 PM IST
सार
परिजनों का कहना है कि अनुसार अभिनव अपने मित्र सौरभ कुमार को सिपाही भर्ती परीक्षा दिलवाने के लिए बाइक से बाराहाट गया था। परीक्षा देकर वापस लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांका में सड़क हादसे में सिपाही भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त की हालत गंभीर है। घटना बांका जिला के बाराहाट-गोड्डा मुख्य पथ पर पंजवारा थानाक्षेत्र अन्तर्गत बैदाचक गांव के समीप की है। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का आरोप है कि झारखंड मुक्त्ति मोर्चा (झामुमो) पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम यादव की तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दुसरा युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान भागलपुर जिला के मौजाहिदपुर थानाक्षेत्र अन्तर्गत सिकंदरपुर गांव निवासी कार्तिक दास का पुत्र अभिनव कुमार के रूप में हुई। वहीं जख्मी युवक सिकंदरपुर गांव निवासी अशोक दास का पुत्र सौरभ कुमार का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
परीक्षा दिलाकर लौट रहा था अभिनव
परिजनों का कहना है कि अनुसार अभिनव अपने मित्र सौरभ कुमार को सिपाही भर्ती परीक्षा दिलवाने के लिए बाइक से बाराहाट गया था। परीक्षा दे कर वापस लौटने के क्रम में बाराहाट से धौरैया की ओर जा रहा था तभी बैदाचक गांव के समीप सामने से आ रही स्कार्पियो वाहन ने अनियंत्रित होकर बाईक में धक्का मार दिया। घटना स्थल पर ही अभिनव की मौत हो गई जबकि सौरभ कुमार को गंभीर स्थिति में ग्रामीणो ने उपचार के लिए नजदीकी उपस्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि स्कार्पियो पर झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के जिलाध्यक्ष का बोर्ड लगा हुआ था जो तीव्र गति से आकर बाइक में धक्का मार दिया। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी वाहन चालक पर कड़ी कार्रवाई करे। घटना की सुचना मिलने पर पंजवारा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।