{"_id":"644e4778543be7c64108a965","slug":"bajpatti-mla-mukesh-yadav-s-vehicle-collided-with-a-car-coming-from-the-front-in-sitamarhi-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीतामढ़ी में सामने से आ रही कार से टकराई बाजपट्टी विधायक मुकेश यादव की गाड़ी, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीतामढ़ी में सामने से आ रही कार से टकराई बाजपट्टी विधायक मुकेश यादव की गाड़ी, बाल-बाल बचे
Sun, 30 Apr 2023 04:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 30 Apr 2023 04:22 PM IST
सार
विधायक के करीबी कृष्ण नंदन यादव ने बताया कि वह पटना जा रहे थे। डुमरा की तरफ से फोर लेन पर चढ़ रहे थे, तभी सोनबरसा की तरफ से आ रही एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। विधायक की गाड़ी में चार लोग थे। विधायक ठीक हैं, हल्की चोट आई है।
विज्ञापन
बाजपट्टी विधायक मुकेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी जिले में रविवार को डुमरा थाना क्षेत्र के एनएच 77 पर लालू यादव चौक के पास दो कारों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बाजपट्टी विधायक मुकेश यादव बाल-बाल बच गए। उनकी गाड़ी सामने से आ रही एक कार से टकराई है। बताया जा रहा है कि विधायक को पसलियों में हल्की चोट लगी है। बाकी सभी लोग सुरक्षित हैं। बता दें कि रविवार की दोपहर विधायक मुकेश यादव पटना के लिए जा रहे थे। इसी दौरान विश्वनाथपुर फोर लेन पर हादसा हो गया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर हादसे की तस्वीर वायरल की गई है। उसमें विधायक की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विधायक के करीबी कृष्ण नंदन यादव ने बताया कि वह पटना जा रहे थे। डुमरा की तरफ से फोर लेन पर चढ़ रहे थे, तभी सोनबरसा की तरफ से आ रही एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। विधायक की गाड़ी में चार लोग थे। विधायक ठीक हैं, हल्की चोट आई है। विधायक को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। फिलहाल विधायक पूरी तरह स्वस्थ हैं। लेकिन गाड़ी के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए हैं।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही विधायक के समर्थकों ने घटनास्थल पर पहुंचकर टक्कर मारने वाले वाहन को जब्त कर लिया। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना पर डुमरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन