फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bageshwar Baba : Pandit Dhirendra Krishna Shastri reached Gaya today, bihar news hindi

Bageshwar Baba : गया पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पटना से अलग है इस बार कार्यक्रम; जानें कहां जाएंगे,

Mon, 02 Oct 2023 08:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 02 Oct 2023 08:42 PM IST
सार

Bihar News : सोमवार को आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने तीन दिनों के प्रवास में गया पहुंचे लेकिन इस बार उनका दिव्य दरबार नहीं लगेगा। पूर्व से उनका कार्यक्रम था कि गया पहुंचकर वह दिव्य दरबार लगाएंगे, लेकिन अब प्रशासन ने मना कर दिया है। 
 

विज्ञापन
Bageshwar Baba : Pandit Dhirendra Krishna Shastri reached Gaya today, bihar news hindi
आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बाबा बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री सोमवार को गया पहुंचे। देर शाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री गया एयरपोर्ट से सीधा आवासन स्थल बोधगया में स्थित संबोधि होटल पहुंचे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने कार्यक्रम के अनुसार गया में तीन दिनों का प्रवास करेंगे और इस दौरान विष्णुपद और महाबोधि मंदिर दर्शन करेंगे। वह वहीं अपने पूर्वजों का तर्पण भी करेंगे।

विज्ञापन


नहीं लगाएंगे दिव्य दरबार
बाबा बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री सोमवार को गया पहुंचे। सोमवार, मंगलवार और बुधवार को गया-बोधगया में रहेगे। इस बीच देश के प्रसिद्ध मंदिरों में शामिल विष्णुपद मंदिर और महाबोधि मंदिर का वह दर्शन करेंगे। धीरेन्द्र शास्त्री अपने पूर्वजों का निमित तर्पण करेंगे। जानकारी के मुताबिक़ मंगलवार और बुधवार को वे तर्पण का कर्मकांड करेंगे। आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार प्रशासन ने दिव्य दरबार लगाने की अनुमति नहीं दी है। पूर्व से कार्यक्रम था कि गया पहुंचकर दिव्य दरबार लगाएंगे, लेकिन यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। बागेश्वर धाम के आचार्य का कहना है कि विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में लाखों लाख लोग पहुंचते हैं। ऐसे में उन्होंने दिव्य दरबार नहीं लगाने का निर्णय लिया है, लेकिन वह चुनिंदा भक्तों से मिलेंगे और भागवत कथा कराएंगे।
विज्ञापन


पूर्व में भी गया आ चुके हैं बाबा बागेश्वर के पूर्वज
पूर्व में बाबा बागेश्वर के पूर्वज गयाजी पिंडदान करने को आ चुके हैं। इस संबंध में पूर्वजों का पिंडदान करने वाले संबंधित गयापाल पंडा गजाधर लाल कटरियार का कहना है कि बाबा बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री गया पहुंच गए हैं और वह यहां तीन दिनों का प्रवास करेंगे। इन तीन दिनों में वह अपने चुनिंदा भक्तों से मिलेंगे। पंडा गजाधर लाल कटरियार का कहना है कि वह अपने पितरों के लिए कर्मकांड करेंगे। उनके काफी सारे अनुयायी गया पहुंचकर पिंडदान कर रहे हैं। इसके बीच सोमवार को पंडित धीरेंद्र शास्त्री का आगमन हुआ है। वह विष्णुपद मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके अलावा महाबोधि मंदिर दर्शन करने को भी जाएंगे। फल्गु तट पर तर्पण का कर्मकांड करेंगे। गजाधर लाल कटरियार का कहना है कि पूर्व में भी बाबा बागेश्वर धाम के पूर्वज गया आ चुके हैं और पिंडदान कर चुके हैं। पंडित आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के पूर्वज सेतु लाल गर्ग गयाजी को पिंडदान करने आए थे। बाबा बागेश्वर धाम के आचार्य के गया आने की खबर के बीच लोगों में काफी उत्साह भी देखा जा रहा है। हालांकि उन्हें निराशा है, कि बाबा बागेश्वर गया में दिव्य दरबार नहीं लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed