फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Baba Siddique: Union Minister Jitan Ram Manjhi reacted to the murder of Baba Siddique; Maharashtra Government

Baba Siddique: बाबा सिद्दीकी की हत्या पर केंद्रीय मंत्री बोले- सरकार के लिए चिंता का विषय, सवाल उठ सकते हैं

Sun, 13 Oct 2024 03:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 13 Oct 2024 03:06 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि आज बहुत अधिक जगहों पर सरकार को बदनाम करने के लिए भी ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। एनसीपी नेता हत्या कांड दुखद है। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई हो रही है।

विज्ञापन
Baba Siddique: Union Minister Jitan Ram Manjhi reacted to the murder of Baba Siddique; Maharashtra Government
केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की फाइल फोटो

विस्तार

केंद्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अपने पैतृक आवास महकार गांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए महाराष्ट्र में हुए बाबा सिद्दीकी की हत्या पर महाराष्ट्र सरकार को नसीहत दिया। उन्होंने कहा कि एनसीपी नेता की पाॅश इलाके में हत्या महाराष्ट्र सरकार के लिए चिंतनीय विषय है। ऐसे मामले में सभी लोग सवाल उठा सकते हैं । उम्मीद है कि एनसीपी नेता की हत्या मामले में सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। वे जिंदादिल नेता थे। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। 

विज्ञापन


तेजस्वी की पूंछ है कटी 
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि एक सियार था। उसकी पूंछ कट गई थी। वह सबसे कहते चलता था कि पूंछ खराब चीज होती है। वैसे ही आज तेजस्वी यादव कह रहे हैं। 2005 से ही इनकी की पूंछ कटी है। ऐसा बयान देकर अपना कलंक धोना चाहते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा कि राजद शासनकाल में बिहार को जंगल राज कहा जाता था। आज वहीं याद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आ रहा है। इसलिए राहुल गांधी महा जंगल राज कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां-जहां एनडीए की सरकार है। अगर वैसे राज्य में अपराधिक घटनाएं होती है तो सरकार सख्त कदम उठाती है। ताकि कोई दूसरा सर नहीं उठा पाए। अब वैसी बात नहीं है।  आज बहुत अधिक जगहों पर सरकार को बदनाम करने के लिए भी ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। एनसीपी नेता हत्या कांड दुखद है। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई हो रही है। उक्त मामले में दो की गिरफ्तारी भी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश सिंह में अनुभव की कमी
अखिलेश यादव के नीतीश कुमार को एनडीए का साथ छोड़ देना कहने के सवाल पर जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार से ज्यादा अनुभवी अगर अखिलेश यादव है तो हमको कुछ नहीं कहना है। नीतीश कुमार के सामने राजनीति में अखिलेश यादव बहुत कम उम्र के हैं। मैच्योर पॉलिटिशियन नीतीश कुमार को सलाह देना हम समझते हैं कि यह शोभा नहीं देता है। 18 साल से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री है। विकास का दौर चल रहा है। 2025 का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। ऐसी स्थिति में दुनिया क्या कहती है? इसका हमलोग को फिक्र नहीं है। 2025 के चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लडा जाएगा। इसलिए अखिलेश यादव क्या कहते हैं इसका कोई मायने नहीं है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed