{"_id":"646736928cb7ebb2790f349b","slug":"baba-raped-a-woman-on-the-pretext-of-exorcism-in-muzaffarpur-married-after-taking-to-punjab-then-left-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: झाड़-फूंक के बहाने बाबा ने महिला से किया यौन शोषण; पंजाब ले जाकर की शादी फिर मुजफ्फरपुर लाकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: झाड़-फूंक के बहाने बाबा ने महिला से किया यौन शोषण; पंजाब ले जाकर की शादी फिर मुजफ्फरपुर लाकर छोड़ा
Fri, 19 May 2023 02:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 19 May 2023 02:13 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर के एक गांव की महिला तबीयत खराब होने पर एक बाबा के पास झाड़-फूंक कराने पहुंची थी। वहां बाबा से उसके साथ संबंध बनाए। महिला के विरोध करने पर बाबा ने खुद को अकेला बताकर प्रेमजाल में फंसा लिया। अब पीड़िता ने पियर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बाबा द्वारा झाड़-फूंक के बहाने महिला को चावल खिलाकर उसका यौन शोषण करने, शादी करने और फिर छोड़ देने का मामला सामने आया है। यह मामला पियर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक महिला (28) तबीयत खराब होने पर एक बाबा के पास झाड़-फूंक कराने पहुंची थी। वहां बाबा उसके साथ संबंध बनाता है। महिला के विरोध करने पर बाबा खुद को अकेला बताकर प्रेमजाल में फांस लेता है। इस संबंध में पीड़ित महिला ने पियर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी तकरीबन 10 साल पहले हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ दूसरे राज्य चली गई। जहां उसका पति एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था। इसी बीच उन्हें एक बेटा हुआ। उसके बाद वह वापस अपने गांव लौट आई। गांव में उसकी तबीयत खराब हो गई। इस पर वह अपनी भाभी के साथ वह पीरापुर पंचायत के हरपुर गांव निवासी बाबा कृष्ण देव पासवान के पास पहुंची थी। जहां बाबा ने झाड़-फूंक के नाम पर महिला को चावल खाने को कहा। चावल खाने के बाद महिला बेहोश हो गई। इसके बाद बाबा ने उससे शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि इसके बाद धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी। इस तरह कई दिनों तक दोनों मिलते रहे। फिर, बाबा उसे अपने साथ पंजाब के जालंधर ले गया। जहां दोनों ने शादी कर ली। वहां से लौटकर महिला ने अपने पति को छोड़ दिया और मुजफ्फरपुर में एक किराए के मकान में बाबा के साथ रहने लगी। इसी बीच बाबा ने उसे धोखा दे दिया। अब वह उसे रखने से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन