फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ayurveda Vs Allopathy, Petition filed against Ramdev in court in Bihar Muzaffarpur seeking be booked for sedition

एलोपैथ vs आयुर्वेद : अब बिहार में बाबा रामदेव के खिलाफ याचिका दायर, देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग

Wed, 02 Jun 2021 03:56 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 02 Jun 2021 03:56 PM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ याचिका दायर किया है। बाबा ने एलोपैथी चिकित्सा का मजाक उड़ाया था।

विज्ञापन
Ayurveda Vs Allopathy, Petition filed against Ramdev in court in Bihar Muzaffarpur seeking be booked for sedition
बाबा रामदेव

विस्तार

योग गुरु बाबा रामदेव और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए) के बीच जारी विवाद के बीच बुधवार को बिहार के एक कोर्ट में उनके खिलाफ याचिका दायर किया गया है। सूबे के मुजफ्फरपुर जिले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने याचिका दायर किया है। याचिका में बाबा रामदेव पर उन्होंने आरोप लगाया है कि 21 मई को बाबा रामदेव ने कई टीवी चैनलों पर एलोपैथी चिकित्सा विज्ञान को 'स्टुपिड' करार देते हुए कोरोना से हुई डॉक्टरों की मौत का मजाक उड़ाया है। टीवी पर बाबा द्वारा की गई ये टिप्पणी देश के डॉक्टरों का अपमान है। उन्होंने बाबा रामदेव पर देशद्रोह का मामला भी दर्ज करने की भी मांग की है।

विज्ञापन


क्या है मामला
बता दें कि योग गुरु रामदेव ने हाल ही में एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति को लेकर उठाए थे। उनके एक बयान को लेकर विवाद बढ़ गया था। रामदेव ने अपने बयान में कहा था कि एलोपैथी एक स्टूपिड और दिवालिया साइंस है। बाबा के इस बयान पर आईएमए ने नाराजगी जताई थी। आईएमए ने रामदेव के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा पत्र भेजे जाने के बाद उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया था लेकिन वार-पलटवार का दौर अब भी जारी है। विवाद के बीच रामदेव ने भी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व फार्मा कंपनियों से 25 सवाल पूछे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed