फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   authorities asks private sector to not offer jobs to drunk people as part of liquor ban

बिहार: शराबियों को नौकरी से भी दूर रखने की तैयारी, शराब बंदी को लेकर राज्य सरकार सख्त

Tue, 23 Nov 2021 04:52 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 23 Nov 2021 04:52 PM IST
सार

बिहार में शराबबंदी को लेकर इस समय राज्य सरकार आक्रामक रुख में दिख रही है। अधिकारियों ने निजी क्षेत्र में भी शराब बंदी को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए शराबियों को नौकरी पर न रखने के लिए कहा है।

विज्ञापन
authorities asks private sector to not offer jobs to drunk people as part of liquor ban
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

राज्य में शराब पर प्रतिबंध को लेकर लगातार सख्त रुख दिखा रही नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार इसमें किसी तरह की ढिलाई नहीं चाहती है। सरकारी कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने के बाद अब निजी क्षेत्र में भी इसे लेकर फैसले लिए जा रहे हैं और शराबियों को नौकरी नहीं देने का कदम भी उठाया जा सकता है।

विज्ञापन


राजधानी पटना में अधिकारियों ने इसे लेकर होटल और निजी क्षेत्र से जुड़े कुछ अन्य लोगों के साथ बैठक की है और रणनीति तैयार की है। अधिकारियों ने बताया कि निजी क्षेत्र के लोगों से कहा गया है कि शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए शराबियों को नौकरीं पर न रखें। सभी जिलों में अलग-अलग रणनीतियां तय की जा रही हैं।
विज्ञापन


पटना में इसे लेकर कमिश्नर संजय कुमार अग्रवाल और आईजी संजय सिंह ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों समेत अन्य अधिकारियों के साथ होटल-रेस्तरां संचालकों के साथ एक बैठक की है। इस बैठक में साफ-साफ निर्देश दिया गया कि ऐसे लोगों को नौकरी पर कतई न रखा जाए जो पहले शराब पीते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


26 नवंबर को शराब का सेवन न करने की ली जाएगी शपथ
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को एलान किया था कि बिहार सरकार के कर्मचारी और राज्य के लोग 26 नवंबर को 'प्रतिबंध दिवस' के अवसर पर शपथ लेंगे कि वह शराब का सेवन नहीं करेंगे। सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को यह निर्देश दिया गया है कि शराब पर प्रतिबंध को पूरे प्रदेश में उचित तरीके से लागू किया जाए। 

उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को प्रतिबंध दिवस के मौके पर राज्य के सभी लोग ये शपथ लेंगे कि न तो वह खुद शराब का सेवन करेंगे और न ही इसकी बिक्री होने देंगे। वहीं, शादियों में पुलिस की छापेमारी को लेकर उन्होंने कहा था कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि शादी में शराब पिलाई जा रही है। ऐसे में वह कार्रवाई करेगी।


पटना में बीते चंद दिनों में 60 से अधिक जगहों पर छापेमारी
अधिकारियों के अनुसार पटना पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में 60 से अधिक होटलों और मैरिज हॉल में छापेमारी की है। इस दौरान कुछ लोगों को शराब का सेवन करने और शराब उपलब्ध कराने के आरोपों में गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस की इन छापेमारियों को लेकर विपक्षी नेताओं की ओर से कई सवाल भी उठाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed