{"_id":"63e4e694d502f6b2b90b70b5","slug":"aurangabad-80-year-old-woman-murderd-by-crushing-her-head-with-a-stone-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aurangabad: युवक ने 80 साल की बुजुर्ग का सिर पत्थर से कुचला, अस्पताल में तड़प-तड़पकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aurangabad: युवक ने 80 साल की बुजुर्ग का सिर पत्थर से कुचला, अस्पताल में तड़प-तड़पकर महिला की मौत
Thu, 09 Feb 2023 05:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 09 Feb 2023 05:57 PM IST
सार
बिहार के औरंगाबाद जिले में युवक ने एक बुजुर्ग महिला की पत्थर से सिर कुचल दिया था। अस्पताल में भर्ती महिला की तड़प-तड़पकर मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक महिला के परिजन और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरंगाबाद जिले में बेरहमी से एक बुजुर्ग महिला (80) का सिर पत्थर से कुचला गया था। महिला ने इलाज के दौरान तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। मामला कुटुंबा प्रखंड के डुमरी पंचायत में अंबा थाना एरिया के तहत आने वाले जौड़ा गांव का है।
विज्ञापन
बता दें कि मृतक महिला शनिचरी देवी जौड़ा गांव की निवासी थी। महिला पूरे परिवार के साथ बघार में लल्लू अहरा के समीप चंडी स्थान पर खेतीबाड़ी करती थी। इसी खेती से ही उसके पूरे परिवार का गुजर-बसर होता था। तीन फरवरी की शाम को महिला खेत में गई थी। महिला वहां जाल बांध रही थी। इसी दौरान उसी के गांव का प्रमोद यादव उर्फ बौद्ध का बेटा विकास यादव वहां आया और महिला से बहस करने लगा।
विज्ञापन
बहस करते-करते युवक गुस्से में आ गया और वहां पड़े पत्थर से बुजुर्ग महिला के सिर पर मार दिया। खून से लथपथ महिला को छोड़कर वहां से भाग गया। जानकारी लगते ही परिजन वहां पहुंचे और महिला को औरंगाबाद सदर अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उसका इलाज चल रहा था, लेकिन गुरुवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मामले की गुरुवार दोपहर को पुलिस को सूचना दी गई। अंबा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी की और शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से मृतका के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में अंबा थानाध्यक्ष रमेश प्रसाद ने बताया, मामला पुलिस संज्ञान में है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।