फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Aunt Murder her nephew and buried the dead body at home in Muzaffarpur

Muzaffarpur: चाची ने भतीजे की हत्या कर घर में ही दफनाया शव, मुंह में बालू-पत्थर और मिट्टी भर दिया

Mon, 21 Nov 2022 05:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 21 Nov 2022 05:19 PM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला ने अपने साढ़े तीन साल के भतीजे की हत्या कर दी। बच्चे के मुंह में बालू-पत्थर और मिट्टी भर दिया। मामला बोचहा थाने का है। 

विज्ञापन
Aunt Murder her nephew and buried the dead body at home in Muzaffarpur
मृतक बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले से सोमवार को मानवता को शर्मसार कर देने वाली हृदय विदारक घटना सामने आई, जब एक चाची ने साढ़े तीन साल के मासूम की हत्या कर दफना दिया। इस दौरान बच्चे के मुंह मे मिट्टी और पत्थर पूरी तरह से घुसा दिया। फिर उसे कमरे के भीतर ही मिट्टी खोदकर दफना दिया। मामला बोचहा थाना के बल्थी रसूलपुर गांव का है।

विज्ञापन


बता दें कि घटना के बाद पूरे इलाके मे कोहराम मचा हुआ है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मामले की जानकारी बोचहा थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। आरोपी चाची को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया है। मृतक की पहचान विनय कुमार के पुत्र नितिक कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मामले में बच्चे के पिता ने बताया, वे चार भाई हैं। सभी की शादी हो चुकी है। उनके तीन बच्चे हैं। दो बेटी और एकलौता बेटा था। वे चारो भाई खेत में काम करने गए हुए थे। बेटा घर पर ही खेल रहा था। काम करके लौटे तो बेटा दिखा नहीं। उसकी खोजबीन की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इस दौरान आरोपी भाभी घर में मिट्टी ठोक रही थी। बच्चे के बारे में पूछा तो कहा कि मुझे नहीं पता। मिट्टी ठोकने की वजह पूछा तो कहा कि चूहों की वजह से मिट्टी दबा रही है। शक होने पर मिट्टी खोदा गया। मिट्टी खोदने पर बच्चे का पैर बाहर आया। तब जल्दी से बच्चे को बाहर निकाला गया। वह मृत अवस्था में था। उसके मुंह मे पूरी तरह से बालू, मिट्टी और पत्थर भरा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाभी ने बच्चे को मारकर अपने ही कमरे मे दफना दिया था। मिट्टी गिरी थी और उन्होंने दुर्गंध से बचने के लिए अगरबत्ती भी जला दिया था। अगरबत्ती जलने के कारण शंका हुई, फिर मिट्टी खोदने पर बच्चा मरे हुए हालात में बाहर निकला। एकलौता बेटा था, किसी से कोई झगड़ा नहीं था। बच्चे को मारने की कोई वजह भी नहीं बताई। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। घटना का स्पष्ट कारण पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed