{"_id":"642aecafed1f987e1105c1c2","slug":"attack-with-sticks-for-not-withdrawing-case-in-begusarai-four-people-including-woman-injured-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: बेगूसराय में केस वापस न लेने पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, महिला समेत चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: बेगूसराय में केस वापस न लेने पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, महिला समेत चार लोग घायल
Mon, 03 Apr 2023 08:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 03 Apr 2023 08:43 PM IST
सार
बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में केस वापस नहीं लेने पर दबंगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर महिला समेत चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहां महिला और दो बुजुर्गों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में केस वापस नहीं लेने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर महिला समेत चार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ी गाछी की है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दबंग चार लोगों को लाठी-डंडे से पीटते दिख रहे हैं। घायलों में लगभग 70 साल के बुजुर्ग नुनु लाल दास, उनकी पत्नी सुशीला देवी तथा टुनटुन दास की बेटी चांदनी कुमारी और पुत्र दीपक कुमार शामिल हैं।
परिजनों ने बताया कि मारपीट की घटना में केस दर्ज हुआ था। उस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हैं। उन्होंने बताया कि उस केस को वापस लेने की धमकी आरोपियों की ओर से लगातार दी जा रही थी। केस वापस लेने से इनकार करने पर रविवार की शाम लगभग आधा दर्जन से अधिक आरोपियों ने घर पर हमला बोल दिया।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे और ईंट से पीटा। फिर मरा समझकर सभी आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। फिलहाल सभी जख्मी बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती रहकर इलाजरत हैं। जहां महिला समेत दो बुजुर्गों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।