फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Attack with sticks for not withdrawing case in Begusarai, four people including woman injured

Bihar Crime: बेगूसराय में केस वापस न लेने पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, महिला समेत चार लोग घायल

Mon, 03 Apr 2023 08:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 03 Apr 2023 08:43 PM IST
सार

बेगूसराय के  मुफस्सिल थाना क्षेत्र में केस वापस नहीं लेने पर दबंगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर महिला समेत चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहां महिला और दो बुजुर्गों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन
Attack with sticks for not withdrawing case in Begusarai, four people including woman injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में केस वापस नहीं लेने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर महिला समेत चार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ी गाछी की है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दबंग चार लोगों को लाठी-डंडे से पीटते दिख रहे हैं। घायलों में लगभग 70 साल के बुजुर्ग नुनु लाल दास, उनकी पत्नी सुशीला देवी तथा टुनटुन दास की बेटी चांदनी कुमारी और पुत्र दीपक कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मारपीट की घटना में केस दर्ज हुआ था। उस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हैं। उन्होंने बताया कि उस केस को वापस लेने की धमकी आरोपियों की ओर से लगातार दी जा रही थी। केस वापस लेने से इनकार करने पर रविवार की शाम लगभग आधा दर्जन से अधिक आरोपियों ने घर पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे और ईंट से पीटा। फिर मरा समझकर सभी आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। फिलहाल सभी जख्मी बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती रहकर इलाजरत हैं। जहां महिला समेत दो बुजुर्गों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed