फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Attack on police force during action on liquor party in muzaffarpur in bihar

बिहार: शराब पार्टी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला, आठ पुलिसकर्मी घायल, सात आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Oct 2021 03:36 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 11 Oct 2021 03:36 PM IST
सार

कुछ ग्रामीणों ने शराब पार्टी की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस जैसे ही घटनास्थल पर पहुंची कि वहां मौजूद लोगों ने हमला बोल दिया। इसमें आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। दो पुलिसकर्मी की स्थिति नाजुक बनी हुई है।  इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए हवाई फायर भी किया। 

विज्ञापन
Attack on police force during action on liquor party in muzaffarpur in bihar
बिहार पुलिस - फोटो : social media

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रघुनाथपुर दोनवा के झिटकहिया टोला में सोमवार को पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया गया। इस हमले में 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जबकि दो पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, पंचायत चुनाव में जीत के बाद शराब पार्टी चल रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेराबंदी कर दी, जिसपर बदमाशों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिस को हवाई फायर करना पड़ा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed