{"_id":"62224b492ff27a1e02232b4d","slug":"ats-to-investigate-bhagalpur-blast-team-from-patna-departed-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागलपुर विस्फोट: एटीएस के हवाले की गई जांच की जिम्मेदारी, पटना से रवाना हुई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागलपुर विस्फोट: एटीएस के हवाले की गई जांच की जिम्मेदारी, पटना से रवाना हुई टीम
Fri, 04 Mar 2022 10:54 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पटना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:54 PM IST
सार
गुरुवार की रात को भागलपुर जिले में हुए विस्फोट की जांच अब एटीएस के हवाले कर दी गई है।
विज्ञापन
Bhagalpur Blast
- फोटो : ANI (File)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के भागलपुर में गुरुवार की रात हुए विस्फोट की जांच का जिम्मा अब बिहार आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) को दिया गया है। शुक्रवार की शाम को एटीएस का बम स्क्वायड पटना से भागलपुर के लिए रवाना हो गया। इस टीम में चार लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
पटना में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) संजय सिंह ने शुक्रवार को बताया कि विस्फोट जिले के ततारपुर थाना क्षेत्र में आने वाले काजवली चक इलाके में हुआ है। पुलिस के अनुसार हादसा पटाखा बनाने के दौरान हुआ। घटना में 14 लोगों की जान गई है।
विज्ञापन
संजय सिंह ने बताया कि विस्फोट काफी तेज था और आस-पास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार यह धमाका लीलावती नामक महिला के घर में हुआ था। कहा जा रहा है कि इस घर में आठ से 10 बोरा विस्फोटक हमेशा मौजूद रहता था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इस घर में पिछले 21 साल से अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम हो रहा था। महिला के पास पटाखे पास लाइसेंस भी नहीं है। कहा जा रहा है कि शब-ए-बरात और शादी के सीजन के चलते यहां पटाखे बनाने का अवैध काम जोरों से चल रहा था।
जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार रात 11.30 बजे हुई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि दो मंजिला मकान के परखच्चे उड़ गए। विस्फोट की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटनास्थल से चार किलोमीटर की परिधि में आने वाले मकान में मौजूद लोगों को भूकंप जैसे झटके महसूस हुए।